---Advertisement---

Hike Messenger बंद! 13 साल बाद खत्म हुई WhatsApp की सबसे बड़ी टक्कर

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Hike

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Hike Shutdown: 13 साल पहले WhatsApp को टक्कर देने आए मैसेजिंग और गेमिंग ऐप Hike को उतारा गया था। इस ऐप ने बहुत सुर्खियों बटोरी थी। फिलहाल अब Hike ऐप को हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है। ऐप के फाउंडर काविन मित्तल ने निवेशकों को ईमेल के माध्यम से इस जानकारी को साझा की है।

अब हाइक पूरी तरह से बंद किया जा रहा है। जिसमें अमेरिकी व्यवसाय भी शामिल है। आइए जानते हैं आखिरकार क्यों बंद किया जा रहा है Hike App

Hike App Shutdown: क्या है कारण?

ईमेल में रियल मनी गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले का हवाला दिया गया है। बता दें कि, Entrackr द्वारा देखे गए ईमेल में लिखा था कि, मैंने हाइक का संचालन पूरी तरह से बंद करने का फैसला ले लिया है। वहीं कंपनी का नया गेमिंग व्यवसाय बहुत ही कम समय में बहुत सफल हुआ।

जानकार हैरानी होगी कि, केवल चार साल में कंपनी ने अपना एक बड़ा यूजर बेस बना लिया। हालांकि कि, फिलहाल में भारत सरकार द्वारा रियल मनी गेमिंग पर लगाए गए प्रतिबंध ने हाइक के बिजनेस मॉडल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।

काविन मित्तल के अनुसार, इस नए नियम की वजह से कंपनी को काफी वित्तीय नुकसान हुआ है। वहीं हाइक का अमेरिका में एक नया व्यवसाय है जो अच्छा खासा प्रदर्शन कर रहा था। लेकिन वहीं भारत में रियल मनी गेमिंग पर प्रतिबंध के बाद वित्तीय नुकसान की वजह से कंपनी के फाउंडर को ये निर्णय लेना पड़ा है।

Hike

रिपोर्ट के अनुसार, हाइक की बैलेंस शीट में $4 मिलियन (लगभग 35.30 करोड़) शेष हैं।बता दें कि, इन सभी पैसों का प्रयोग विक्रेता लागत और कर्मचारियों को देने के लिए किया जाएगा। जिसके बाद निवेशकों को उनका पैसा वापस किया जाएगा।

कैसे हुई शुरुआत?

जानकारी के लिए बता दें कि, WhatsApp की तरह ही Hike एक मैसेजिंग ऐप है। इसे इसलिए ही शुरू किया गया था। लेकिन यह लोगों में बीच उतना सफल नहीं हुआ जितना व्हाट्सअप ने अपना छाप लोगों पर छोड़ा। हालांकि, इसी कारण कंपनी ने गेमिंग पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अपने व्यवसाय को बदल दिया और Rush नाम का एक नया प्लेटफॉर्म बनाया।

यह भी पढ़ें: Best 10 Samsung SmartPhones 2025 in India Under 40,000: टॉप मॉडल्स की पूरी जानकारी! फीचर्स, कैमरा और परफॉर्मेंस अभी चेक करें

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment