Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi अपने नए Redmi Pad 2 Pro को मार्केट में पेश करने की तैयारियों में है। एक नए लीक में पैड की प्रोमो इमेजेस और स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं, जिसे देखकर लग रहा है कि इस बार टैबलेट प्रोडक्टिविटी और गेमिंग के लिए भी जबरदस्त साबित होने वाला है। बता दें कि 2 जून को कंपनी ने Pad 2 लॉन्च किया था।
Redmi Pad 2 Pro लीक्ड स्पेसिफिकेशंस
लीक जानकारी के आधार पर Redmi Pad 2 Pro में 12.1 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2.5K रेजोल्यूशन के साथ आता है। इसमें 3.5mm हेडफोन जैक मौजूद है और क्वाड स्पीकर्स Dolby Atmos सपोर्ट के साथ मिलते हैं। टैबलेट में कैमरे के लिए फ्रंट और रियर दोनों तरफ 8MP का सेंसर दिया गया है।
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो 6GB RAM और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज का साथ मिलता है। पावर के लिए इसमें 12,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह टैबलेट ग्रेफाइट ग्रे कलर में लॉन्च होगा।
डिज़ाइन और डिस्प्ले
Redmi Pad 2 Pro में 12.1 इंच का बड़ा टचस्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा।
परफॉर्मेंस और स्टोरेज
यह टैबलेट क्वालकॉम के Snapdragon 7s Gen 4 SoC पर चलता है। इसके साथ 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलते हैं, जिसे एक्सपेंड भी किया जा सकता है।
ऑडियो और कैमरा
इसमें क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं, जो Dolby Atmos के साथ आते हैं और 300% वॉल्यूम बूस्ट का दावा करते हैं। कैमरे के लिए इसमें फ्रंट और रियर दोनों तरफ 8MP सेंसर मौजूद हैं।

बैटरी और चार्जिंग
सबसे बड़ी खासियत इसकी 12,000mAh बैटरी पैक है। यह 33W वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है , यानी आप इससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर पाएंगे।
फीचर | डिटेल्स |
डिस्प्ले | 12.1-इंच, 120Hz, 2.5K रेजोल्यूशन |
प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 |
रैम | 6GB |
स्टोरेज | 128GB (एक्सपेंडेबल) |
फ्रंट कैमरा | 8MP |
रियर कैमरा | 8MP |
बैटरी | 12,000mAh |
चार्जिंग | 33W फास्ट चार्जिंग + 27W रिवर्स चार्जिंग |
ऑडियो | क्वाड स्पीकर्स, Dolby Atmos, 3.5mm जैक |
वजन | 890 ग्राम |
कलर | ग्रेफाइट ग्रे |
मेरी राय
मुझे सबसे ज्यादा बेहतरीन इसका 12,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले लगा। Redmi Pad 2 Pro का बड़ा और स्मूद डिस्प्ले मल्टीटास्किंग, मूवीज़ और गेमिंग के लिए भी बढ़िया है। आप इसका इस्तेमाल लंबे समय तक कर सकते हैं। अगर कंपनी इसकी कीमत सही रखती है तो यह छात्रों और प्रोफेशनल्स दोनों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Xiaomi 17 Series Launch: सितंबर में आएंगे Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max