क्या आप भी सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का सिम कार्ड प्रयोग करते हैं। तो आपके लिए एक अच्छी ख़बर हो सकती है। चौके गए तो सुनिए दरअसल BSNL टेलीकॉम कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आई है। जिसके अनुसार यूजर्स को अब कंपनी के कुछ चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स और भी कम कीमत में मिलने जा रहे हैं।
जी हां, आप सही सुन रहे हैं। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि, कंपनी लिमिटेड टाइम के लिए अपने कुछ प्रीपेड प्लान्स पर छूट दे रही है। इस ऑफर की खास बात यह है कि, इस रिचार्ज से ग्राहकों को रिचार्ज में 38 रुपये तक की बचत मिलेगी।
हालांकि ये ऑफर 15 सितंबर 2025 से शुरू हुआ है और सिर्फ 15 अक्टूबर 2025 तक ही रहेगा। इसका मतलब यह है कि, आपको अभी BSNL के रिचार्ज प्लान्स और भी सस्ते में मिलेंगे। तो जानते हैं सस्ते प्लांस के बारे में…
किन प्लान्स पर मिल रही छूट?
दरअसल हाल ही में सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करके बताया है कि BSNL अपने तीन प्रीपेड पैक्स पर 2% तक का तुरंत छूट दे रहा है। जैसे कि, ₹199 वाला प्लान, ₹485 वाला प्लान और ₹1999 वाला प्लांस शमिल है।

इस पोस्ट के साथ कंपनी ने यह भी लिखा है कि हर रिचार्ज पर आप अपना पैसा आसानी से बचा पाएंगे। तो चलिए जानते हैं अब आपको कौन सा रिचार्ज कितने का पड़ेगा…
कौन सा रिचार्ज प्लान कितना सस्ता?
डिस्काउंट के बाद ₹199 वाले प्लान पर लगभग 3.8 रुपये की बचत होगी।
डिस्काउंट के बाद ₹485 वाले प्लान पर लगभग 9.6 रुपये की बचत होगी।
डिस्काउंट के बाद ₹1999 वाले प्लान पर पूरे 38 रुपये की बचत होगी।
देखा जाए तो सबसे ज्यादा फायदा आपको सिर्फ लंबी वैलिडिटी वाले पैक पर मिलेगा। जो 1999 रुपए का है। वही मंथली रिचार्ज की बात करें तो आपको कुछ ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिलेगा। बता दे कि, बीएसएनएल पहले से ही प्राइवेट टेलिकॉम कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते प्रीपेड प्लान दे रही है।
आप सभी को याद दिला दें कि हाल ही में कंपनी ने मात्र ₹1 में नई सिम कार्ड वाला शानदार ऑफर लांच किया था। ऐसे में कंपनी लगातार अपने साथ नए यूजर्स को जोड़ने के लिए कई प्रयास कर रहा है। जिसके लिए कंपनी कई ऑफर भी लॉन्च कर रही है। कुछ रिपोर्ट से यह भी पता चला है कि, BSNL दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में अपनी 5G सर्विस को आसानी से शुरू कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Airtel ने बंद किया ₹249 प्रीपेड रिचार्ज प्लान, अब ₹299 वाला सबसे सस्ता पैक!








