---Advertisement---

Windows 10 का अंत करीब! 14 अक्टूबर के बाद आपका PC कैसे होगा प्रभावित?

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Windows 10

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Microsoft ने साफ कर दिया है कि करीब एक दशक बाद अब Windows 10 का सपोर्ट हमेशा के लिए खत्म होने जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए दें कि, जुलाई 2015 में लॉन्च हुआ यह ऑपरेटिंग सिस्टम 14 अक्टूबर 2025 से ऑफिशियली सपोर्टेड नहीं रहेगा।

जिसका मतलब यह है कि उस तारीख के बाद Windows 10 डिवाइस पर सिक्योरिटी अपडेट, फीचर अपडेट और टेक्निकल सपोर्ट सब कुछ मिलना बंद हो जाएगा। लेकिन सिस्टम चलना बंद नहीं होगा।

सॉफ्टवेयर पर काम करना बढ़ाएगी मुश्किलें?

सबसे बड़ी बात यह है कि, बिना सिक्योरिटी और अपडेट्स के ये डिवाइस साइबर अटैक्स जैसे वायरस और मैलवेयर के लिए ज्यादा वल्नरेबल हो जाएंगे। जिससे कंपनियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि बिना सपोर्ट वाले सॉफ्टवेयर पर काम करना मुश्किलों को बढ़ा देता है

जानकारी के लिए बता दें कि, Microsoft ने ब्लॉग के जरिए रोडमैप और आगे यूजर्स को क्या करना चाहिए, सब कुछ शेयर किया है। इसी के साथ कंपनी का यह भी कहना है कि Windows 10 पर चलने वाले एप्लिकेशन भी धीरे-धीरे इससे प्रभावित हो सकते हैं क्योंकि प्लेटफॉर्म पर फीचर अपडेट्स आना पूरी तरह से बंद हो जाएंगे। जिसके कारण बहुत से ऐप्स का परफॉर्मेंस भी कम हो सकता है या सपोर्ट भी पूरी तरह से खत्म हो सकता है।

कब तक मिलेगा सिक्योरिटी अपडेट्स ?

इसी के साथ कंपनी ने यह भी कहा है कि, Microsoft 365 Apps Windows 10 पर सिक्योरिटी अपडेट्स 10 अक्टूबर 2028 तक मिलते रहेंगे जबकि फीचर अपडेट्स अगस्त 2026 तक जारी रहेंगे। ये अपडेट्स ट्रांजिशन पीरियड को और भी आसान बनाने के लिए हैं।

लेकिन इसमें टेक्निकल सपोर्ट शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा Microsoft Defender Antivirus को भी Windows 10 पर अक्टूबर 2028 तक सिक्योरिटी इंटेलिजेंस अपडेट्स मिलते रहेंगे।

अपडेट के लिए क्या है आसान तरीका ?

कंपनी ने बताया कि Windows 10 यूजर्स के लिए अपग्रेड का सबसे आसान तरीका Windows 11 है। इसके लिए Settings > Update & Security > Windows Update में जाकर चेक किया जा सकता है कि यही आपका सिस्टम Windows 11 के लिए एलिजिबल है या नहीं।

इसके अलावा PC Health Check ऐप से भी ये जानकारी मिल सकती है। Microsoft ने Windows Backup फीचर का भी जिक्र किया है जो Windows 10 में मौजूद है और इससे डेटा, सेटिंग्स और एप्लिकेशन को आसानी से नए Windows 11 PC पर ट्रांसफर किया जा सकता है।

सपोर्ट खत्म होने के बाद क्या होगा ?

सपोर्ट खत्म होने के बाद भी Microsoft एक Extended Security Updates (ESU) प्रोग्राम लेकर आ रहा है। इसके अलावा पर्सनल PCs को तीन ऑप्शन्स दिए जाएंगे। जिनमें Windows Backup या Microsoft Rewards के जरिए मुफ्त एनरोलमेंट या 30 डॉलर की पेड एनरोलमेंट को जोड़ा गया है।

Windows 10

इसी के साथ जितने भी कमर्शियल डिवाइस है उनके लिए इसकी कीमत 61 डॉलर प्रति डिवाइस हर साल होगी और इसे तीन साल तक इसे आसानी से रिन्यू किया जा सकता है। क्लाउड और वर्चुअल एनवायरनमेंट के लिए ESU फ्री दिया जाएगा और Windows 365 या वर्चुअल मशीन के जरिए Windows 10 डिवाइस पर सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे

Copilot+ PCs है शानदार ऑप्शन ?

Microsoft ने Windows 11 और नए Copilot+ PCs को बेहतर ऑप्शन करार दिया है। कंपनी के दावे के अनुसार, Windows 11 पर सिक्योरिटी इंसीडेंट्स 62 फीसदी तक कम हो गया हैं और परफॉर्मेंस Windows 10 के मुकाबले 2.3 गुना ज्यादा तेज हो गई है। Copilot+ PCs में AI फीचर्स जैसे Recall, Cocreator in Paint, Restyle in Photos और Copilot Vision दिए गए हैं।

Acer, ASUS, Dell, HP, Lenovo, Samsung और Surface जैसे ब्रांड्स के पास Windows 11 और Copilot+ PCs के कई ऑप्शन उपलब्ध हैं। कंपनी ने ट्रेड-इन और रीसाइक्लिंग प्रोग्राम भी ऑफर किए हैं ताकि यूजर्स आसानी से Windows 11 डिवाइस पर शिफ्ट हो सकें।

लेखक की राय

Windows 10 का सपोर्ट खत्म होना यूजर्स के लिए काफी बड़ा बदलाव के साथ एक झटका भी है।
बिना सिक्योरिटी अपडेट्स के सिस्टम का इस्तेमाल करना रिस्क को और भी बढ़ा देगा, खासकर कंपनियों और प्रोफेशनल्स के लिए। Windows 11 और Copilot+ PCs में दिए गए AI फीचर्स और सिक्योरिटी सुधार भविष्य की जरूरतों को देखते हुए बेहतर विकल्प हैं।
कुल मिलाकर, समय रहते आप अपने पीसी को अपडेट कर लें। वरना कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: OnePlus Pad 3 का इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, जानें पूरी डिटेल

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment