---Advertisement---

माता-पिता के लिए ChatGPT में आया Parental Controls फीचर, जानें इस्तेमाल का तरीका!

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
OpenAI launched Parental Controls इमेज क्रेडिट - TechBiz9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

OpenAI ने ChatGPT में नए Parental Controls की सुविधा शुरू की है, ताकि माता-पिता अपने बच्चों के चैटबॉट उपयोग पर बेहतर नियंत्रण रख सकें। यह फीचर खासकर टीनएज के बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बता दें, ये बदलाव एक केस के बाद आए हैं, जिसमें कैलिफ़ोर्निया में एक 16 साल के लड़के की आत्महत्या का मामला सामने आया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़के को ChatGPT ने आत्महत्या के तरीकों की जानकारी दी थी। इस नई सुविधा के ज़रिए माता-पिता बच्चों के अनुभव को सुरक्षित और उम्र-अनुकूल बना सकते हैं। चलिए फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं….

Parental Controls कैसे सेट करें

OpenAI में Parental Controls सेट करने के लिए सबसे पहले अभिभावक को  अपने बच्चे को invite भेजना होगा, ताकि उनका ChatGPT अकाउंट उनके अकाउंट से लिंक हो सके। जब बच्चा invitation स्वीकार कर लेता है तो माता-पिता अपने अकाउंट से सीधे बच्चे के ChatGPT सेटिंग्स को एक्सेस कर पाएंगे। यदि किसी वजह से बच्चे का अकाउंट लिंक हटाया जाता है, तो OpenAI माता-पिता को तुरंत नोटिफ़िकेशन भेजेगा ताकि वे हर समय अपडेट रहें। 

अकाउंट लिंक होने के बाद ChatGPT अपने अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू करता है जैसे कि ग्राफ़िक कंटेंट को कम दिखाना, वायरल चैलेंजेज या हिंसक या फिर रोमांटिक रोलप्ले को सीमित करना और अत्यधिक ब्यूटी आइडियल्स को बच्चों के अनुभव से हटाना। इससे बच्चे का अनुभव उम्र के अनुसार सुरक्षित रहेगा। 

Parents के लिए उपलब्ध मुख्य फीचर्स क्या हैं?

Parental Controls में माता-पिता के लिए कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। वे Quiet Hours सेट कर सकते हैं, इसमें ChatGPT के इस्तेमाल के लिए दिन के विशिष्ट घंटे तय कर सकते हैं। इसके चलते बच्चे रात या पढ़ाई के समय चैटबॉट का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा, Voice Mode बंद करना भी संभव है, जिससे बच्चे वॉइस के जरिए चैट नहीं कर पाएंगे। माता-पिता चाहें तो Memory फीचर बंद कर सकते हैं।

Parental Controls

इसके साथ ही, Image Generation ऑप्शन भी बंद किया जा सकता है, ताकि AI इमेज बना या एडिट न कर सके।सबसे महत्वपूर्ण फीचर Model Training Opt-Out है, जिससे बच्चे की बातचीत AI मॉडल सुधारने में इस्तेमाल नहीं होगी। ये सभी फीचर्स का उपयोग करके अभिभावक अपने बच्चों के डिजिटल अनुभव को सुरक्षित और नियंत्रित कर सकते हैं।

पैरेंट्स को नोटिफ़िकेशन कब मिलेगा?

OpenAI अपने AI सिस्टम के जरिए बच्चों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखता है। यदि सिस्टम को लगे कि बच्चा आत्म-हानि या मानसिक परेशानी के संकेत दिखा रहा है, तो specially trained टीम तुरंत स्थिति की समीक्षा करती है। अगर गंभीर संकेत पाए जाते हैं, तो माता-पिता को ईमेल, टेक्स्ट और push notification भेजा जाएगा, ताकि वे तुरंत कदम उठा सकें। इसके अलावा, माता-पिता के पास यह विकल्प भी उपलब्ध होता है कि वे नोटिफ़िकेशन प्राप्त करना चाहते हैं या नहीं, जिससे उनकी सुविधा और नियंत्रण दोनों बनाए रखें।

मेरी राय

मेरी राय में, OpenAI ने बहुत जरूरी कदम उठाया है। आज के समय में बच्चे ऑनलाइन AI और चैटबॉट्स के संपर्क में आते रहते हैं और Parental Controls फीचर उन्हें सुरक्षित तरीके से टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने में मदद करेगा। Parental Controls से न सिर्फ कंटेंट सुरक्षित रहेगा, बल्कि माता-पिता को भी बच्चों के व्यवहार और मानसिक स्थिति पर नजर रखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें : Facebook और Instagram पर आ रहे हैं ऐड-फ्री सब्सक्रिप्शन्स, जानें कीमत और डिटेल्स

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment