Elon Musk जो आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। लेकिन इस बार मामला कुछ और हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट को लेकर चर्चा का विषय बन गए हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स के खिलाफ मुहीम छेड़ दी है, जी हां लेकिन हैरानी को बात यह भी है कि, इस पोस्ट के बाद लोग लोग अपने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को कैंसिल कर रहे हैं। आखिरकार क्यों ? तो चलिए जानते हैं पूरा मामला…
नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें: Elon Musk
बताते चलें कि, सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड तब शुरू किया गया। जब Elon Musk ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स से स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन कैंसिल करने की रिक्वेस्ट करते हुए लिखा कि, अगर आप लोग अपने बच्चों की सेहत अच्छी चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर दें। इसके बाद यूजर्स नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को कैंसिल करने का स्क्रीनशॉट एक्स पर शेयर कर रहे हैं।
नेटफ्लिक्स पर मस्क ने लगाए गंभीर आरोप
जैसे कि आप सभी को पता है कि, अमेरिकी कारोबारी Elon Musk वोकिज्म का शुरुआत से विरोध करते आए हैं। लेकिन इस बार Elon Musk ने नेटफ्लिक्स पर गंभीर आरोप लगाया है, इसी के साथ यह भी कहा है कि, नेटफ्लिक्स अपने कंटेंट के जरिए ‘ट्रांसजेंडर वोक एजेंडा’ को कहीं ना कहीं बढ़ावा दे रहा है।
मस्क ने इसे ‘वोक माइंड वायरस’ बताते हुए 2022 में एक पोस्ट किया था। उस पोस्ट में वे लिखते हैं कि वोक माइंड वायरस या तो हार जाएगा या फिर कुछ और बचेगा ही नहीं।

विकिपीडिया को भी बताया पक्षपाती
एलन मस्क के एक्स पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में यूजर्स अपने नेटफ्लिक्स प्लान को कैंसिल कर रहे हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉर्ट भी शेयर कर रहे हैं। इसी के साथ यूजर्स नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन को कैंसिल करने के लिए पोस्ट भी कर रहे हैं। हालांकि, ऐसे बहुत से यूजर्स हैं जो मस्क का विरोध भी कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि,एलन मस्क ने नेटफ्लिक्स ही नहीं विकिपीडिया का भी विरोध किया है, और इसे पक्षपाती बताया है। सूत्रों के अनुसार, मस्क ने बीते दिन पहले ही यह घोषणा किया था कि, उनकी कंपनी xAI बहुत जल्द ही विकिपीडिया के तरह जो Grokipedia विकसित कर रही है।
लेखक की राय
एलन मस्क के बयानों से सोशल मीडिया पर हमेशा हलचल मच जाती है और नेटफ्लिक्स के खिलाफ उनकी अपील ने भी काफी ध्यान लोगों का खींचा है। लेकिन, नेटफ्लिक्स का कंटेंट पूरी तरह से “वोक एजेंडा” है या नहीं, यह बहस का विषय है।
सच यही है कि मस्क के समर्थक उनकी राय से सहमत होकर सब्सक्रिप्शन कैंसिल कर रहे हैं, जबकि विरोधियों का यह मानना है कि, यह केवल व्यक्तिगत विचार हैं। इसलिए इसे पूरी तरह सही या गलत कहना मुश्किल है।
यह भी पढ़ें: Internet स्पीड में जापान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड – Netflix की सभी मूवीज सेकंड में होंगी डाउनलोड