Oppo बहुत जल्द अपने शानदार स्मार्टफोन Oppo Find X9 सीरीज को इस महीने चीन में लॉन्च कर देगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के टीजर दिए हैं। वहीं, देखा जाए तो इस सीरीज में Oppo Find X9 और Find X9 Pro स्मार्टफोन को शामिल किया गया है। जानकारी के लिए बता दें कि, इन स्मार्टफोन्स की भारत और थाईलैंड में सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर लिस्टिंग हो गई है।
Oppo Find X9 को कहां किया जाएगा लॉन्च ?
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) और थाईलैंड में NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Oppo Find X9 और Find X9 Pro की मॉडल नंबर्स क्रमशः CPH2797 और CPH2791 के साथ लिस्टिंग की गई है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि, इन स्मार्टफोन को बहुत जल्द भारत और थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा।
देखा जाए तो, Oppo Find X9 सीरीज को चीन में 16 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जाएगा। इससे पहले BIS की वेबसाइट पर Oppo के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर – CPH2791 के साथ लिस्टिंग हुई थी। यह Oppo Find X9 Pro हो सकता है।
किस कलर में होगा उपलब्ध ?
इस फोन को लेकर कंपनी ने यह बताया है कि Oppo Find X9 को Frost White, Velvet Titanium और Mist Black कलर्स के लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Find X9 Pro को Frost White और Velvet Titanium कलर्स में लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि, इन स्मार्टफोन्स में हाल ही में लॉन्च किया गया MediaTek Dimensity 9500 बेहतरीन चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।

बता दें कि, ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर आधारित है। जो ColorOS 16 पर काम करता है। हाल ही में Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, Pete Lau ने Oppo Find X9 सीरीज के इंटरनेशनल लॉन्च का टीजर दिया था। हालांकि, इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी गई है।
Oppo Find X9 Features
नई स्मार्टफोन सीरीज में कंपनी की ओर से डिवेलप किया गया Trinity Engine दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस सीरीज के Find X9 में आपको 7,000 mAh और Find X9 Pro में 7,500 mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। इन स्मार्टफोन्स में Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट मिलेगी।
फीचर | Oppo Find X9 | Oppo Find X9 Pro |
---|---|---|
बैटरी | 7,000 mAh | 7,500 mAh |
कैमरा यूनिट | Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा | Hasselblad ट्यून्ड रियर कैमरा |
प्राइमरी कैमरा | 50MP Sony LYT-808 (OIS सपोर्ट) | 200MP टेलीफोटो कैमरा (70mm, f/2.1) |
अल्ट्रा-वाइड कैमरा | 50MP Samsung JN5 | – |
टेलीफोटो कैमरा | 50MP Samsung JN9 (3x Optical Zoom) | 200MP टेलीफोटो कैमरा |
डिस्प्ले | 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED, 1.5K रिजॉल्यूशन | 6.59 इंच LTPO OLED (संभावित) |
इंजन/टेक्नोलॉजी | Trinity Engine | Trinity Engine |
इस सीरीज के Find X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 70 mm फोकल लेंथ और f/2.1 अपार्चर के साथ होगा। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है।
लेखक की राय
Oppo Find X9 सीरीज अपने दमदार फीचर्स और बड़े बैटरी पैक के साथ एक प्रीमियम स्मार्टफोन अनुभव देने वाली है। खास बात यह है कि, इस फोन में Hasselblad कैमरा ट्यूनिंग और नए Dimensity 9500 चिपसेट इसे और भी बेहतरीन बनाता है। इसके आकर्षक कलर ऑप्शन्स युवा ग्राहकों को लुभाएंगे। कुल मिलाकर, यह सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन मार्केट में Oppo की मजबूत पकड़ बनाने में मदद कर सकती है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब मिलेगा ₹15 हजार सस्ता फ्लैगशिप फोन