क्या आपने कभी सोचा था, कि आप अपनी पसंद की UPI ID भी आसानी से बना सकते हैं। चौक गए लेकिन यह बात सच है। ऐसा इसलिए क्योंकि, डिजिटल पेमेंट को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए, पेटीएम ने हाल ही में एक ऐसा ही शानदार फीचर पेश किया है।
इस फीचर का इस्तेमाल करके आप अपनी पसंद की UPI ID आसानी से सेट कर सकते हैं। यानी अब आपको पेमेंट के लिए दी गई डिफॉल्ट ID पर डिपेंड नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि आप अपनी खुद की पसंदीदा UPI ID इस्तेमाल कर सकेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह है कि, इसमें आपकी प्राइवेसी और सुरक्षा, दोनों बनी रहेगी। इसी के साथी आपको ट्रांजेक्शन करते समय अपना फोन नंबर या ईमेल ID दिखाने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
बल्कि आप एक कस्टम टेक्स्ट ID का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि, इस बात की जानकारी अभी 100 में से 90 लोगों को पता ही नहीं है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं अपनी पसंदीदा UPI ID को…
कैसे बनाएं अपनी पसंद की UPI ID?
- इसके लिए सबसे पहले Paytm ऐप ओपन करें।
- इसके बाद ऊपर बाईं तरफ दिए गए प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें।
- इधर अब अब आपको UPI & Payment Settings का ऑप्शन दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
- यहां आपको ‘Try Personalised UPI ID’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अब आप अपनी पसंद की UPI ID डालें या फिर सजेशन दी गई लिस्ट में से कोई सेलेक्ट करें।
- अब Confirm पर क्लिक करते ही आपकी नई ID एक्टिव हो जाएगी।
इन ऐप्स पर भी जल्द आएगा ऑप्शन

कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि, Paytm के बाद अब Google Pay और PhonePe भी इस तरह के फीचर को जल्द लॉन्च कर सकते हैं। फिलहाल, अभी गूगल पे ऐप के अंदर यह ऑप्शन सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे सभी के लिए रोलआउट आसानी से किया जा सकता है।
जानकारी के लिए बता दें कि, Paytm ने यह सुविधा पहले तो सिर्फ Yes Bank और Axis Bank में देखने को मिला था। खास बात यह है कि, अब HDFC Bank और SBI के ग्राहक भी अपने पसंद की UPI ID बना सकते हैं।
लेखक की राय
यह फीचर डिजिटल पेमेंट को और व्यक्तिगत व सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। वहीं, अब यूजर्स को अपनी पहचान छिपाकर ट्रांजेक्शन करने में आज़ादी मिलेगी।
Paytm ने टेक्नोलॉजी को यूजर-केंद्रित बनाकर बढ़िया उदाहरण पेश किया है। अगर अन्य ऐप्स भी इसे अपनाते हैं, तो डिजिटल पेमेंट का अनुभव और सुविधाजनक हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: Honor Power 2: दमदार बैटरी और नए डिस्प्ले फीचर्स के साथ जल्द होगा लॉन्च!