---Advertisement---

भारत में लॉन्च हुआ Google AI Mode, अब 7 नई भारतीय भाषाओं में भी सपोर्ट

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
Google Search Live in AI Mode in India इमेज क्रेडिट - TechBiz9

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Google ने भारत में Search Live in AI Mode फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स अपने फोन कैमरा के जरिए अपने आस-पास के सवाल पूछ सकते हैं और AI के साथ वॉइस आधारित बातचीत भी कर सकते हैं। बता दें, अमेरिका के बाद भारत वो देश बनता है, जहां यह सुविधा उपलब्ध हुई है। साथ ही, Google ने AI Mode को सात नई भारतीय भाषाओं में भी लाने का ऐलान किया है। तो चलिए पूरी जानकारी बताते हैं….

Search Live in AI Mode अब भारत में

    Google का यह नया फीचर अमेरिका में जुलाई 2025 से शुरू हुआ था, और अब भारत में भी लॉन्च हो गया है। आप इसे अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन का कैमरा ऑन करना होगा और अपने आस-पास के सवाल पूछ स्केट हैं। AI उनके अनुसार तुरंत जवाब देगा। इसमें Google Lens की मदद से चीज़ों को पहचानकर तुरंत जानकारी देने की क्षमता भी है।

    भारतीय भाषाओं में विस्तार

      Google ने AI Mode को ज़्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए इसे सात नई भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध कर दिया है: बंगाली, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू। पहले यह सिर्फ अंग्रेज़ी और हिंदी में ही काम करता था। अब भाषा की बाधा के बिना भी AI से बातचीत करना आसान कर दिया गया है।

      Google Search Live in India

      तकनीकी जानकारियाँ

      • यह फीचर Gemini AI का कस्टम वर्ज़न इस्तेमाल करता है, जो वॉइस इंटरैक्शन में काफी स्मार्ट है।
      • Query fan-out तकनीक की मदद से सवालों को छोटे-छोटे हिस्सों में बाँटकर AI हर हिस्से की अलग-अलग खोज करता है।
      • आप चाहें तो फॉलो-अप सवाल भी पूछ सकते हैं , AI रियल टाइम में जवाब देगा।
      • साथ ही स्क्रीन पर संपर्क लिंक और एक्स्ट्रा जानकारी भी दिखाई जाती है, जिससे अगर आप और पढ़ना चाहें तो आसानी से कर सकते हैं।

      मेरी राय

        Google का यह कदम भारत में AI तकनीक को और अधिक यूजर-फ्रेंडली और बहुभाषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। अब यूज़र्स सिर्फ लिखकर ही नहीं बल्कि वॉइस और कैमरा के माध्यम से सीधे सवाल पूछकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह फीचर जो अपनी भाषा में AI का अनुभव चाहने वालों के लिए बहुत उपयोगी हो सकता है।

        यह भी पढ़ें : BSNL ने Jio, Airtel और Vi को पीछे छोड़ा! एक महीने में 13 लाख से ज्यादा नए यूजर्स जोड़े

        Follow Us On

        Afreen Bano

        मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

        ---Advertisement---

        Join WhatsApp

        Join Now

        Join Telegram

        Join Now

        Leave a Comment