Google Messages लगातार अपने यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए फीचर्स पर काम कर रहा है। हाल ही में बाइट-आकार के अपडेट में एक नया Insights फीचर देखा गया है, जो Gemini AI द्वारा पावर किया जाएगा। यह फीचर खास तौर पर व्यक्तिगत और ग्रुप चैट में शेयर किए गए लिंक के लिए डिज़ाइन किया गया है। और यूज़र्स को बिना लिंक खोले ही महत्वपूर्ण जानकारी दिखा सकता है। तो चलिए फीचर से जुड़ी पूरी जानकारी बताते हैं…..
Insights फीचर क्या है?
Google Messages के लेटेस्ट beta वर्जन v20251006 में एक नया फीचर देखा गया है, जिसे Google ने अभी डेवलपमेंट स्टेज में रखा है। इस फीचर का नाम Insights है और यह लिंक प्रीव्यू के नीचे एक बटन के रूप में दिखाई देगा। बटन पर Gemini का आइकन होगा, जो यह संकेत देता है कि फीचर AI पावर्ड है।
फिलहाल, जब आप इस बटन पर टैप करते हैं, तो संदेश आता है: ‘Gemini isn’t available right now’, क्योंकि यह फीचर अभी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।
बता दें, यह बटन हमेशा दिखाई नहीं देता। इसे देखने के लिए Google Messages की सेटिंग में Show only web link previews विकल्प को चालू होना जरूरी है। इसके अलावा, यह फीचर लिंक शेयर करते समय दिखाई नहीं देता, बल्कि केवल उन लिंक प्रीव्यूज़ में एक्टिव होता है जो आपके पास आए हैं।
कैसे काम करेगा?
Insights फीचर मुख्य रूप से आपके लिए AI जनरेटेड सारांश प्रदान करेगा। इसका मतलब है कि अब आपको हर लिंक खोलकर उसका पूरा कंटेंट पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फीचर ख़ुद से ही लिंक के मुख्य बिंदु और महत्वपूर्ण जानकारी को छोटा करके दिखाएगा।
यह समय बचाने में मदद करेगा और Google Messages में लिंक मैनेजमेंट को भी आसान बनाएगा। खासकर तब जब किसी ग्रुप चैट में कई लिंक शेयर किए गए हों।

Google Messages में आए और भी नए फीचर्स
Google Messages केवल Insights तक ही सीमित नहीं है। हाल ही में कंपनी ने Sensitive Content Warning फीचर को वीडियो में भी लागू किया है। यह फीचर अक्टूबर 2025 के Play Services अपडेट के जरिए रोलआउट होगा।
यह फीचर SafetyCore द्वारा पावर्ड है और आने वाले वीडियो में न्यूडिटी या एक्सप्लिसिट कंटेंट को स्कैन करता है। यह कामकाज के तरीके में iOS के Apple Sensitive Content Warning फीचर जैसा ही है। इसका मतलब है कि अब यूज़र अपने चैट एक्सपीरियंस को सेफ और संवेदनशील कंटेंट के प्रति अधिक सतर्क बना सकते हैं।
मेरी राय
अब तक Google Messages में जब कोई लिंक शेयर किया जाता था, तो केवल उसका छोटा प्रीव्यू ही दिखता था। इससे यूज़र को लिंक खोलकर सारी जानकारी पढ़नी पड़ती थी। लेकिन Insights फीचर के आने से यह अनुभव पूरी तरह बदल जाएगा। अब AI की मदद से लिंक के छोटे और आसान वाक्य सीधे प्रीव्यू के नीचे दिखाई देंगे, जिससे यूज़र तुरंत समझ पाएंगे कि लिंक में क्या जानकारी है।
Gemini AI इस फीचर का सबसे बड़ा फायदा है। इसके जरिए यूज़र को लिंक की महत्वपूर्ण जानकारी कुछ सेकंड में मिल जाएगी। AI समझदारी से सबसे जरूरी बिंदुओं को हाइलाइट करेगा, जिससे यूज़र को पूरा पेज खोलकर पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यह फीचर प्रोफेशनल्स और टेक-सेवी यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। यूज़र को अब अपने संदेशों और लिंक शेयरिंग में बेहतर कंट्रोल मिलेगा, जिससे यह फीचर आने वाले समय में बहुत लोकप्रिय हो सकता है।
यह भी पढ़ें : YouTube दे रहा है ‘दूसरा मौका’, जानिए कैसे बंद किए गए क्रिएटर्स फिर से लौट सकते हैं प्लेटफॉर्म पर