---Advertisement---

WhatsApp पर आने वाला नया फीचर, अब किसी खास का स्टेटस मिस नहीं होगा!

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
WhatsApp

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

WhatsApp अपने यूजर्स को उत्साहित करने के लिए नए-नए फीचर्स को रोलआउट करता रहता है। देखा जाए तो कंपनी ने एक और यूजफुल फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है। जिसे अब जल्दी ही लोगों के बीच लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें कि, WhatsApp के बीटा वर्जन 2.25.30.4 अपडेट के साथ कुछ बीटा टेस्टर्स को एक और बेहतरीन फीचर मिलने जा रहा है।

जिससे यूजर आसानी से यह सेलेक्ट कर पाएंगे कि उन्हें किन कॉन्टैक्ट्स के स्टेटस अपडेट के लिए नोटिफिकेशन चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, अब लोग अपने फेवरेट इंसान का स्टेटस मिस नहीं कर पाएगा। वहीं, अब कंपनी इंस्टाग्राम की तरह यह फीचर व्हाट्सएप पर भी लाने की तैयारी में जुड़ चुका है। तो चलिए जानते हैं इस फीचर के बारे में विस्तार से…

मिलेगा नया ‘Get notifications’ ऑप्शन

जानकारी के अनुसार यह फीचर अभी डेवलपमेंट फेज पर था। लेकिन अब इसे पब्लिक टेस्टिंग के लिए कुछ यूजर्स को रोल आउट कर दिया गया है। देखा जाए तो, इस फीचर के तहत यूजर किसी खास कॉन्टैक्ट के स्टेटस में जाकर उसके लिए गेट नोटिफिकेशन ऑप्शन को आसानी से सेलेक्ट कर सकता है।

अगर ऐसा किया जाता है तो जब भी वह कॉन्टैक्ट नया स्टेटस अपलोड करेगा तो आपको तुरंत रियल टाइम पर ही उसका नोटिफिकेशन मिल जाएगा। वहीं, इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि, अब आप अपने करीबियों या फिर मनपंसद इंसान का स्टेटस नहीं मिस कर पाएंगे।

इन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल फीचर

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, WhatsApp का यह फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा खास और यूजफुल होने वाला है। जो अपने करीबी दोस्तों, पार्टनर या परिवार के स्टेटस अपडेट्स को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहते हैं। अगर आपको नोटिफिकेशन नहीं पसंद है।

WhatsApp

तो इस ऑप्शन को बंद कर सकते हैं, इसके लिए आपको मीनू में ‘Mute notifications’ का ऑप्शन दिखाई देगा। जिसे क्लिक करके आप ऑफ कर सकते हैं।

यूजर एक्सपीरियंस होगा और बेहतर

खास बात यह है कि फीचर से WhatsApp यूजर का एक्सपीरियंस और भी ज्यादा पर्सनल और कंट्रोलिंग हो जाएगा। इसके जरिए आप तय कर सकते हैं कि, किन लोगों के अपडेट्स पर नजर रखनी है और किन्हें साइलेंट पर रखना है। जिसका मतलब साफ है कि अब आपको इंस्टाग्राम की तरह व्हाट्सएप पर भी हर एक स्टेटस का नोटिफिकेशन आसानी से मिल जाएगा।

लेखक की राय

WhatsApp का नया ‘Get Notifications’ फीचर यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और पर्सनलाइजेशन महसूस कराने वाला है। वहीं, अब आप अपने खास लोगों का स्टेटस मिस नहीं कर पाएंगे। देखा जाए तो, यह अपडेट इंस्टाग्राम जैसे अनुभव को व्हाट्सएप पर लाने का शानदार कदम है। कुल मिलाकर, यह फीचर यूजर एंगेजमेंट और कनेक्शन दोनों को मजबूत करेगा।

यह भी पढ़ें: Jio यूज़र्स को मिला तोहफ़ा: 3 महीने का JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment