UPI AutoPay: आज के समय में UPI का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। वहीं, देखते देखते डिजिटल पेमेंट काफी आसान भी हो गया है। इसके साथ ही यूपीआई ऐप्स में यूजर्स को UPI AutoPay (ऑटोपे) का फीचर देखने को मिलता है, जिससे यूजर्स बिल, सब्सक्रिप्शन और रिचार्ज जैसे पेमेंट को ऑटोमेट आसानी से कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि, यह फीचर हर महीने तय समय पर अपने आप पेमेंट कर देता है। लेकिन, कई बार हम ऑटोपे फीचर को इनेबल करने के बाद बंद करना चहते हैं। ऐसे में इस फीचर को बंद करना जरूरी होता है।
अगर आप Paytm, PhonePe या Google Pay जैसे यूपीआई ऐप्स में AutoPay का इस्तेमाल करते हैं। तो हम यहां इन तीनों ऐप में ऑटोपे फीचर को पॉज या फिर हटाने के बारे में बताएंगे। जिससे यूजर्स अपने ऑटो डेबिट पेमेंट को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
Paytm पर UPI AutoPay कैसे बंद करें?
स्टेप 1 – सबसे पहले Paytm ऐप ओपन करें।
स्टेप 2 – प्रोफाइल में जाएं और Automatic Payments ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 3 – यहां आपको सभी एक्टिव ऑटोपेमेंट्स की लिस्ट देखने को मिलेगी।
स्टेप 4 – जिस ऑटोपे को बंद करना है, उसे सिलेक्ट करें। थोड़ा स्क्रॉल करने पर आपको ‘Pause’ या ‘Stop’ करने का ऑप्शन मिलेगा।
इस तरह आपको Paytm ऐप पर चल रहे ऑटो डेबिट पेमेंट्स को कुछ समय के लिए रोक या कंप्लीट बंद कर सकते हैं।
PhonePe पर UPI AutoPay कैसे बंद करें
स्टेप 1 – सबसे पहले PhonePe ऐप ओपन करें।
स्टेप 2 – प्रोफाइल में जाएं और Manage Payments के ऑप्शन पर टैप करें।
स्टेप 3 – Autopay ऑप्शन पर क्लिक करें और आपको सभी एक्टिव AutoPay Mandates देखने को मिलेंगे।
स्टेप 4 – जिस ऑटो-पेमेंट को बंद करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट कर बंद या रोक सकते हैं।
GPay पर UPI AutoPay कैसे बंद करें?

स्टेप 1 – सबसे पहले फोन में Google Pay ऐप ओपन करें।
स्टेप 2 – अब आपको प्रोफाइन में जाकर Autopay के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
स्टेप 3 – यहां Live टैब में क्लिक कर आपको सभी एक्टिव AutoPay मैन्डेट दिखाई देंगे।
स्टेप 4 – जिसे भी आपको बंद करना है उसे सिलेक्ट करें। यहां आपको Pause Autopay और Cancel Autopay के ऑप्शन मिलेंगे।
अगर आप इस इस प्रक्रिया यानी कि, ऑटोपे को रोकना चाहते हैं तो पॉज ऑटोपे सिलेक्ट करें। वहीं, Cancel Autopay को सिलेक्ट कर आप ऑटो पेमेंट को पूरी तरह से बंद कर सकते हैं।
लेखक की राय
UPI AutoPay फीचर डिजिटल पेमेंट को बेहद आसान बनाता है, लेकिन कई बार यूजर्स को अपने ऑटो डेबिट को कंट्रोल करने की जरूरत पड़ती है। Paytm, PhonePe और Google Pay जैसी ऐप्स में ऑटोपे को आसानी से पॉज या कैंसल किया जा सकता है, जिससे बिल और सब्सक्रिप्शन पेमेंट्स पर नियंत्रण बना रहता है।
यह सुविधा यूजर्स को अनचाहे खर्च से बचाने और वित्तीय स्वतंत्रता बनाए रखने में मदद करती है। कुल मिलाकर, ऑटोपे फीचर स्मार्ट है, लेकिन समझदारी से इसका इस्तेमाल करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: iQOO Neo 10R 5G: 50MP कैमरा और 6400mAh बैटरी पर बंपर छूट, अभी चेक करें डील











