Jio Recharge Plan: क्या आप भी Airtel और Jio कंपनी की सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि, आज हम आपकी सुविधा के लिए दोनों ही कंपनियों के 299 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तुलना करने वाले हैं। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि आखिर वो कौन सी कंपनी है जो यूजर्स को 299 रुपए लेने के अलावा दूसरी कंपनी की तुलना 14 जीबी कम डेटा ऑफर कर रही है?
डुअल सिम वाले फोन में आपने भी एक Airtel तो दूसरी Reliance Jio कंपनी की प्रीपेड सिम लगाई हुई है तो रिचार्ज के वक्त आप लोगों के भी ज़ेहन में ये सवाल जरूर उठता होगा कि आखिर एयरटेल और जियो में से कौन ज्यादा फायदा देगा? हम आज आप लोगों की इसी कंफ्यूजन को दूर करने वाले हैं, दोनों ही कंपनियों के पास प्रीपेड यूजर्स के लिए 299 रुपए वाला रिचार्ज प्लान मौजूद है लेकिन यहां सवाल तो यह उठता है कि आखिर 299 रुपए में जियो और एयरटेल में से कौन सी कंपनी ज्यादा डेटा ऑफर करेगी?
Jio 299 Plan Details
299 रुपए वाले रिलायंस जियो प्लान को अगर आप लेना चाहते हैं तो, कंपनी की ओर से लोगों को हर रोज 1.5 जीबी हाई स्पीड डेटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस का सुविधा दी जाएगी।
Jio 299 Plan Validity
299 रुपए वाले इस Jio प्रीपेड प्लान के साथ आपको रिलायंस जियो की ओर से 28 दिन की वैलिडिटी दी जाएगी। वहीं, 28 दिन की वैधता और डेली 1.5 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान कुल 42 जीबी हाई स्पीड डेटा देता है। वहीं, इस प्लान के साथ आपको कुछ अतिरिक्त फायदे भी देखने को मिलेंगे जैसे कि ये प्लान जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस भी आप लोगों को ऑफर करेगा।

Airtel 299 Plan Details
वहीं, दूसरी ओर Airtel कंपनी आप लोगों को 299 रुपए के खर्च में हर रोज केवल 1 जीबी का ही हाई स्पीड डेटा देता है। इसी के साथ ही ये प्लान आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस का फायदा भी देगा।
Airtel 299 Plan Validity
299 रुपए वाले Airtel प्लान की वैधता की बात करें तो ये प्लान भी Jio की तरह ही यूजर्स को 28 दिन की वैधता देता है। इसी के साथ कंपनी 28 दिन की वैधता और डेली 1 जीबी डेटा के हिसाब से ये प्लान आप लोगों को कुल 28 जीबी हाई स्पीड डेटा ऑफर करेगा ।
लेखक की राय
299 रुपए के प्रीपेड प्लान में Reliance Jio यूजर्स को Airtel के मुकाबले 14GB ज्यादा डेटा ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही Jio टीवी और Jio एआई क्लाउड जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स इसे और आकर्षक बनाते हैं। वहीं, Airtel की नेटवर्क क्वालिटी और कॉल कनेक्टिविटी कई इलाकों में बेहतर मानी जाती है। अगर आप ज्यादा डेटा यूज़ करते हैं तो Jio का 299 रुपए वाला प्लान आपके लिए ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें: Snapchat New OS Users 1 Superb Experience कर पाएंगे Smartwatch में,अभी चेक करे








