Realme का नया फोन Realme GT 8 Pro 20 नवंबर को बहुत जल्द ही भारतीय बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। इसी के साथ कंपनी ने इस फोन के कई स्पेसिफिकेशंस की जानकारी पहले ही दे दी है। इतना ही नहीं, Realme GT 8 Pro लॉन्च से पहले कई फीचर्स को लेकर चर्चा में है। फोन भारत में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ आने वाला है जो कि इस प्रोसेसर के साथ देश में लॉन्च होने वाला दूसरा स्मार्टफोन है।
ऐसा इसलिए क्योंकि, इससे पहले OnePlus 15 इसी चिपसेट के साथ अपने ही देश यानी भारत में लॉन्च किया गया था। Realme GT 8 Pro का जो सबसे अलग और खास फीचर इसका डिजाइन बदलने वाला कैमरा मॉड्यूल है! जी हां, Realme GT 8 Pro दुनिया का पहला ऐसा फोन होने वाला है जिसका कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन आसानी से बदला जा सकेगा। तो चलिए जानते हैं कैसे…
Realme GT 8 Pro कब होगा लॉन्च ?
Realme GT 8 Pro भारत में 20 नवंबर को बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले ही इसने भारतीय बाजारों में हलचल मचा दी है। इसका केवल एक ही कारण हैं जो कि इसका डिजाइन बदलने वाला कैमरा मॉड्यूल है। रियलमी ने दावा किया है कि फोन दुनिया का पहला ऐसा डिवाइस होगा जिसमें यूजर अपने फोन के कैमरा मॉड्यूल को अलग-अलग डिजाइन में बदल सकेगा। यानी एक ही डिजाइन से अब बोर होने की जरूरत नहीं होगी।
Realme GT 8 Pro क्या है खास ?
Realme GT 8 Pro स्मार्टफोन की खास बात यह है कि, कंपनी इस फोन में स्विचेबल कैमरा बम्प देने वाली है। इसका मतलब यह है कि, के ऐसा कैमरा बम्प जिसे एक शेप से दूसरी में आसानी से स्विच किया जा सकता है। यह राउंड शेप से लेकर स्क्वेयर शेप तक कई तरह अपना रूप बदल लेगा।
कंपनी ने यह भी कहा है कि इस फीचर की सहायता से यूजर जैसे चाहें अपने फोन का डिजाइन रख सकता है। Realme GT 8 Pro फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसके साथ में कंपनी ने Ricoh GR Imaging का सपोर्ट दिया है। इस फीचर से यूजर को फोटोग्राफी के लिए भी कस्टमाइजेशन की छूट मिलेगी।

Realme GT 8 Pro Specifications
जैसा कि आपको पहले भी बताया गया है कि, फोन में आपको पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल जाएगा। इसी के साथ में LPDDR5X RAM भी होगाऔर UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल जाएगा।फोन में डिस्प्ले और इमेज प्रोसेसिंग को हैंडल करने के लिए खास Hyper Vision+ AI चिप का इस्तेमाल किया गया है।
Realme GT 8 Pro में आपको 2K डिस्प्ले मिल जाएगा। वहीं, इसमें आपको 7000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाएगी। इसी के साथ फोन में आपको 144Hz का रिफ्रेश रेट मिल जाएगा। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कंपनी का यह दावा है कि मात्र 15 मिनट के चार्ज में फोन दिनभर की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें 21 घंटे तक YouTube प्लेबैक का दावा किया गया है।
Realme GT 8 Pro कलर वेरिएंट
Realme GT 8 Pro डायरी व्हाइट और अर्बन ब्लू कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Urban Blue वेरिएंट में आपको पेपर जैसा लैदर बैक पैनल देखने को मिलेगा। इसे लेकर ऐसा कहा गया है कि, इसे रिसाइकल्ड मैटिरियल से बनाया गया है। इस फोन में फोटोनिक नैनो कार्विंग तकनीक का प्रयोग किया गया है और इसे बनाने में ऑर्गेनिक डाइ प्रयोग की गई हैं। फोन में डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।
लेखक की राय
Realme GT 8 Pro अपने इनोवेटिव डिजाइन और शक्तिशाली परफॉर्मेंस के साथ एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। कैमरा मॉड्यूल को बदलने की सुविधा इसे अन्य फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से बिल्कुल अलग बनाती है। साथ ही Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 7000mAh बैटरी इसे पावर यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह फोन डिजाइन और टेक्नोलॉजी दोनों में नया मानक स्थापित करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें: OpenAI ने किया Sora ऐप का बड़ा अपडेट – एडिटिंग, कैमियोज़ और अब Android यूज़र्स के लिए भी!











