एक तरफ, Jio, Airtel और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को शानदार हायर स्पीड 5G नेटवर्क दे रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर, BSNL भी जल्द ही अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने के योजना बना रही है। खास बात यह है कि, इतने लंबे वक्त के बाद, BSNL आखिरकार दिसंबर 2025 तक दिल्ली और मुंबई में अपनी 5G सर्विस लॉन्च करने वाला है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL का 5G नेटवर्क पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहेगा, जो इसे प्राइवेट कंपनियों से काफी अलग बनाएगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और डिटेल से…
दिल्ली और मुंबई से होगी 5G सर्विस की शुरुआत
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BSNL ने अपनी 5G सर्विस के लिए सभी जरूरी इक्विपमेंट और टेक्निकल टेस्टिंग प्रोसेस को अच्छे से पूरा कर लिया है। वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस के एक अधिकारी ने भी हाल ही में यह जानकारी दी है कि, सब काम अच्छे से चल रहा है। इसलिए, कंपनी दिसंबर 2025 तक दोनों मेट्रो शहरों में अपना 5G नेटवर्क लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
इस लॉन्च के साथ, BSNL पहली बार अपने कस्टमर्स को हाई स्पीड 5G एक्सपीरियंस देगा। यह खबर उनके लोगों के लिए शानदार है जो लंबे समय से प्राइवेट ऑपरेटर्स पर निर्भर रहने के बजाय सरकारी कंपनी से जुड़े हुए हैं। लेकिन, Jio और Airtel पहले से ही पूरे देश में अपनी हाई-स्पीड 5G सर्विस दे रहे हैं, लेकिन BSNL का यह कदम अब इन प्राइवेट कंपनियों के लिए गंभीर समस्या बन सकता है।
क्यों हुई BSNL 5G के लॉन्च में देरी?

बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है कि, BSNL ने दूसरी प्राइवेट कंपनियों की तरह ही अपना 5G नेटवर्क बहुत पहले लॉन्च क्यों नहीं किया इसी के साथ इसमें इतना समय क्यों लग रहा है। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इसका मुख्य कारण यह है कि सरकार ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को फॉलो कर रही है। विदेशी कंपनियों की टेक्नोलॉजी पर निर्भर रहने के बजाय, सरकार अपनी घरेलू 4G और 5G टेक्नोलॉजी डेवलप कर रही है।
इसके लिए, सरकार ने TCS, Tejas Networks और C-DoT के साथ ₹25,000 करोड़ से भी ज्यादा का डील साइन कर लिया है। देखा जाए तो, इस प्रोजेक्ट के अनुसार, देश भर में एक लाख 4G टावर लगाए दिए गए हैं, जिन्हें बाद में 5G में अपग्रेड कर दिया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि, अब तक, BSNL ने 95,000 से ज्यादा 4G टावर लगाए हैं। इन्हें आने वाले महीनों में 5G नेटवर्क में आसानी से बदल दिया जाएगा।
लेखक की राय
BSNL का दिसंबर 2025 तक 5G सर्विस लॉन्च करना भारत की आत्मनिर्भर टेक्नोलॉजी की दिशा में एक बड़ा कदम है। हालांकि कंपनी देर से आ रही है, लेकिन इसका स्वदेशी नेटवर्क मॉडल इसे बाकी ऑपरेटर्स से अलग पहचान देगा। अगर लॉन्च समय पर हुआ तो BSNL फिर से टेलीकॉम मार्केट में मजबूती से वापसी कर सकता है।
सरकारी नेटवर्क पर भरोसा करने वाले यूजर्स के लिए यह एक लंबे इंतजार का सुखद अंत साबित होगा।
यह भी पढ़ें: Smart TV भी हो सकता है हैक, जानें कैसे करें पहचान और बचाव











