क्या आप भी 30 हजार रुपये के बजट में नया 5G स्मार्टफोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो, यह ख़बर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि Samsung Galaxy S24 FE 5G पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है। यह ऑफर कहीं और नहीं केवल फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है।
बता दें कि, फिलहाल इस फोन को 32 हजार रुपये में लिस्ट किया गया है, लेकिन बैंक और एक्सचेंज ऑफर के बाद आप इस फोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। बता दें कि सैमसंग का ये फोन 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, यानी अपने लॉन्च प्राइस से फोन पहले ही काफी बड़े डिस्काउंट पर मिल रहा है। चलिए पहले डील पर एक नजर डालते हैं…
Samsung Galaxy S24 FE 5G पर डिस्काउंट ऑफर
Samsung Galaxy S24 FE 5G एक शानदार स्मार्टफोन है। जिसे 59,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अभी आप इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट पर मात्र 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जो इसकी लॉन्च प्राइस से लगभग 28,000 रुपये सस्ता है। इतना ही नहीं अगर आप इस फोन का भुगतान फ्लिपकार्ट SBI या फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से करते हैं तो, आपको 5% कैशबैक भी मिलेगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| लॉन्च प्राइस | ₹59,999 |
| करंट Flipkart प्राइस | ₹31,999 |
| कुल बचत | लगभग ₹28,000 |
| बैंक ऑफर | Flipkart SBI या Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर 5% कैशबैक |
| एक्सचेंज ऑफर | पुराने फोन के बदले ₹29,650 तक की एक्सचेंज वैल्यू |
| नो-कॉस्ट EMI | हां, उपलब्ध |
| प्लेटफॉर्म | Flipkart |
| डील टाइप | Big Offer / Sale Discount |
इसके अलावा कंपनी इस फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। जी हां,जिसके तहत आप अपना पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज करके 29,650 रुपये बचा सकते हैं। हालांकि पुराने फोन की सही वैल्यू डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर डिपेंड करेगी। इतना ही नहीं आप फोन को नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन पर भी खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 FE 5G के स्पेसिफिकेशन्स
बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो, Samsung Galaxy S24 FE 5G में आपको 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। इसी के साथ ही इस फोन में 120 Hz तक का रिफ्रेश रेट दिया गया है। खास बात यह है कि, Samsung Galaxy S24 FE 5G स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें Exynos 2400e चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। डिवाइस में 8GB RAM है जो डेली अच्छी परफॉर्मेंस दे सकता है। साथ ही फोन में 4,700mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले साइज | 6.7 इंच |
| डिस्प्ले टाइप | AMOLED |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| प्रोसेसर | Exynos 2400e चिपसेट |
| RAM | 8GB |
| बैटरी क्षमता | 4,700mAh |
| चार्जिंग सपोर्ट | 25W फास्ट चार्जिंग |
| रियर कैमरा | 50MP (Primary) + 12MP (Ultra-wide) + 8MP (Telephoto) |
| फ्रंट कैमरा | 10MP |
| कनेक्टिविटी | 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, USB Type-C |
| OS / UI | One UI (Android आधारित) |
फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 8MP का टेलीफोटो लेंस मिल जाएगा। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में सामने की तरफ 10MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
लेखक की राय
Samsung Galaxy S24 FE 5G इस बजट में वह सारी खूबियाँ देता है — AMOLED डिस्प्ले, मजबूत कैमरा और स्मूद परफॉर्मेंस — जिन्हें आमतौर पर महंगे फोन में ही मिलता है।
डिस्काउंट की वजह से यह फोन बजट-स्मार्टफोन के मुकाबले कहीं बेहतर वैल्यू देता है।
अगर आप भारी गेमिंग या वीडियो एडिटिंग नहीं करते, तो यह फोन आपकी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त होगा। अगर थर्मल मैनेजमेंट और बैटरी लाइफ से संतुष्ट हैं, तो यह खरीदने लायक स्मार्टफोन कहा जा सकता है।











