Xiaomi ने अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS 3, का रोलआउट आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। यह Android 16 पर आधारित है। यह अपडेट अब धीरे-धीरे कई Xiaomi, Redmi और POCO डिवाइसेज़ को मिलना शुरू हो गया है और Android 16 बेस्ड नई AI पॉवरड सुविधाएँ भी लेकर आ रहा है।
कौन-कौन से डिवाइस पहले अपडेट पा रहे हैं?
कंपनी के अनुसार अब ये प्रमुख डिवाइस HyperOS 3 अपडेट पाने लगे हैं या जल्द ही प्राप्त होंगे:
• Xiaomi 14
• Xiaomi Pad 7
• Redmi Note 14 5G
• Redmi 13
• POCO F7
• POCO M7 Pro 5G
अगर आपके पास इनमें से कोई डिवाइस है, तो आप Settings > My Device > HyperOS banner > Check for update में जाकर चेक कर सकते हैं कि अपडेट उपलब्ध है या नहीं।
HyperOS 3 में क्या नया है?
Android 16-बेस्ड अनुभव
HyperOS 3 अब Android 16 पर आधारित है, जिससे सिस्टम की परफॉर्मेंस, सुरक्षा और UI अनुभव पहले से और बेहतर हुआ है।
AI-पावर्ड नई सुविधाएँ
AI-writing tools
स्मार्ट स्क्रीन रेकोग्निशन, टेक्स्ट एडिटिंग और टोन एडजस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं।
DeepThink mode
अधिक बुद्धिमत्ता के साथ टेक्स्ट को समझने और जवाब देने की क्षमता मौजूद है।
AI Speed Recognition
ऑडियो रिकॉर्डिंग को ट्रांसक्राइब और संक्षेप करने की सुविधा उपलब्ध है।
HyperIsland और इंटरफ़ेस में सुधार
HyperOS 3 में HyperIsland फीचर भी शामिल है, जो Google के Live Activities या Apple के Dynamic Island की तरह नोटिफिकेशन और लाइव स्टेटस को स्क्रीन के ऊपरी हिस्से पर दिखाता है। Dual-island डिजाइन कई टास्क को आसानी से मैनेज करने में मदद करता है।

रोलआउट की टाइमलाइन
HyperOS 3 अपडेट भारत और ग्लोबल मार्केट में फेज़ वाइज जारी हो रहा है। पहले यह कुछ चुनिंदा डिवाइसेज़ को मिल रहा है और धीरे-धीरे बाकी डिवाइस तक अक्तूबर-दिसंबर 2025 के बीच पहुंचने की उम्मीद है। कुछ डिवाइसेज़ के लिए यह मार्च 2026 तक भी जारी रह सकता है।
अपडेट न आने पर क्या करें?
अगर आपका फोन अभी तक अपडेट नहीं पाया है, तो चिंता न करें। Soft rollout कारण अपडेट फेज़ वाइज आता है। आप Update चेक करते रहें, Wi-Fi पर अपडेट ट्राय करें और फोन को रीस्टार्ट करे। यह सामान्य चीज़ें हैं जो कई बार अपडेट दिखाने में मदद करती हैं।
मेरी राय
Xiaomi का Android 16‑बेस्ड HyperOS 3 अपडेट आपके फोन के अनुभव को पूरी तरह नया अंदाज़ देता है। इसमें AI की मदद से स्मार्ट फीचर्स, नया और आसान UI और डिवाइसेज़ के बीच बेहतर कनेक्टिविटी शामिल हैं। सबसे अलग इसका HyperIsland फीचर है जो स्क्रीन के ऊपर लाइव नोटिफिकेशन और एक्टिविटी को एकदम सहज तरीके से दिखाता है। यह अपडेट धीरे‑धीरे ज्यादा से ज्यादा डिवाइसेज़ तक पहुंच रहा है और 2025‑26 तक अधिकांश यूज़र्स इसे पा लेंगे।
यह भी पढ़ें: Google End of Year Sale 2025: Pixel Watch समेत कई डिवाइस पर भारी छूट













