Honor Win सीरीज को कंपनी बहुत जल्द चीन में 26 दिसंबर को लॉन्च करने वाली है। खास बात यह है कि, सीरीज में आपको दो स्मार्टफोन मिल जाएगा। जिनके नाम Honor Win और Honor Win RT हैं। वहीं, इन दोनों स्मार्टफोन्स में कंपनी शानदार फीचर्स मिल जाएंगे।
Honor Win के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। दावा किया जा रहा है कि फोन के ऑफिशियल स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं जिसमें फोन के अंदर 32 जीबी तक रैम और Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की पुष्टि की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं।
Honor Win स्पेसिफिकेशन
Honor Win के लॉन्च से पहले फोन के धांसू स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो गए हैं। Weibo पर एक यूजर ने Honor Win की अबाउट फोन (About Phone) इमेज शेयर की है। इस फोटो को हॉनर के इंजीनियर ने री-पोस्ट करके बताया कि, फोन में 10,000mAh की बैटरी मिल जाएगी। वहीं, इस फोन में 1.5K का डिस्प्ले मिल सकता है।जिसमें 2800 x 1272 रिजॉल्यूशन वाला पैनल होगा।
| फीचर | डिटेल |
|---|---|
| फोन का नाम | Honor Win |
| लॉन्च डेट | 26 दिसंबर |
| बैटरी | 10,000mAh |
| डिस्प्ले रेजोल्यूशन | 1.5K (2800 × 1272 पिक्सल) |
| डिस्प्ले टाइप | AMOLED (लीक) |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| चिपसेट प्लेटफॉर्म | Qualcomm |
| लीक सोर्स | Weibo (About Phone इमेज) |
| टीजर स्टेटस | Honor की ऑफिशियल वेबसाइट पर टीज |
| मार्केट | चीन (पहले) |
खास बात यह है कि, इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने फोन को अधिकारिक वेबसाइट पर टीज कर दिया है। हॉनर की चीनी वेबसाइट पर दोनों ही स्मार्टफोन मॉडल्स को लिस्ट किया गया है। कंपनी ने यहां फोन के 26 दिसंबर लॉन्च की घोषणा की है।

Honor Win कैमरा
फोन में आपको 32 जीबी तक का रैम मिल सकता है।जिसमें 16 जीबी LPDDR5x Ultra फिजिकल रैम, और 16 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। फोन में हॉनर के खुद के बनाए चिप C1+ RF एन्हांसमेंट, और E2 पावर एफिशिएंसी चिप होंगे। देखा जाए तो, कुल मिलाकर यह एक दमदार फोन होने वाला है।
कुछ रिपोर्ट्स से पता चला है कि, इस फोन के रियर साइड में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। इतना ही नहीं, इस फोन में बड़ा डिस्प्ले भी देखने को मिलेगा। जिसका साइज 6.83 इंच तक बड़ा हो सकता है। फोन को कंपनी तीन शेड्स में लॉन्च कर सकती है। इनमें ब्लैक, ब्लू और व्हाइट को शामिल किया जा सकता है।
लेखक की राय
Honor Win अपने लीक स्पेसिफिकेशंस के आधार पर एक बेहद पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन साबित हो सकता है। 10,000mAh की बड़ी बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और 32GB तक रैम इसे परफॉर्मेंस के मामले में अलग पहचान दिलाते हैं। अगर कीमत आक्रामक रखी जाती है, तो यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी कंपनियों को कड़ी टक्कर दे सकता है।
यह भी पढ़ें: Huawei Petal Maps ने लॉन्च किया ऑफलाइन मैप सपोर्ट, इंटरनेट बिना भी मिलेगा सही रास्ता!











