OnePlus ने अपना नया बजट टैबलेट OnePlus Pad Lite लॉन्च कर दिया है, और अच्छी खबर ये है कि अभी इस पर जबरदस्त ऑफ़र भी चल रहा है। अगर आप ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन हो, बैटरी जल्दी खत्म न हो और मल्टी-डिवाइस इस्तेमाल भी बिना लैग के स्मूद चले तो यह आपके लिए सही विकल्प हो सकता है।
ऑफ़र लागू होने के बाद यह टैबलेट और भी किफायती हो गया है, जिससे एंटरटेनमेंट, ऑनलाइन क्लासेज़, स्टडी या रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए यह एक बढ़िया डील लगती है। कम बजट में एक ऑल-राउंडर डिवाइस चाहिए तो OnePlus Pad Lite का यह ऑफ़र वाकई में मिस नहीं करना चाहिए।
OnePlus Pad Lite की बैटरी है इसकी सबसे बड़ी ताकत
OnePlus Pad Lite में 9,340mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है। कंपनी के अनुसार यह टैबलेट एक बार चार्ज करने पर 54 दिन तक स्टैंडबाय, करीब 80 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक और लगभग 11 घंटे वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इसके साथ 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो जाता है।
11-इंच सिनेमैटिक डिस्प्ले देगा शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस
इस टैबलेट में 11 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेज़ोल्यूशन 1920×1200 पिक्सल है। स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। इसके अलावा डिस्प्ले में 500 निट्स ब्राइटनेस, 10-बिट कलर सपोर्ट और Eye Comfort Mode जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में आंखों पर कम असर डालते हैं।
Quad Speaker और Hi-Res Audio का सपोर्ट
OnePlus Pad Lite में क्वाड स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसका मतलब है कि मूवी देखने, म्यूज़िक सुनने या ऑनलाइन क्लास करने के दौरान यूज़र्स को बेहतर और क्लियर साउंड क्वालिटी मिलेगी। बड़े डिस्प्ले के साथ इसका ऑडियो एक्सपीरियंस टैबलेट को एक अच्छा एंटरटेनमेंट डिवाइस बनाता है।
मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस पर OnePlus का फोकस
OnePlus Pad Lite में कंपनी का खास मल्टी-डिवाइस एक्सपीरियंस दिया गया है। इसमें Cross-Screen Transmission, Quick Share और O+ Connect जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे OnePlus स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइसेज़ के साथ फाइल शेयर करना और कंटेंट सिंक करना आसान हो जाता है। यह फीचर खासतौर पर OnePlus यूज़र्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
टैबलेट में MediaTek Helio G100 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली टास्क, ऑनलाइन क्लास, वीडियो स्ट्रीमिंग और लाइट गेमिंग के लिए ठीक-ठाक परफॉर्मेंस देता है। OnePlus Pad Lite Android 15 आधारित OxygenOS पर काम करता है, जो क्लीन इंटरफेस और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस के लिए जाना जाता है।
कैमरा और अन्य फीचर्स
OnePlus Pad Lite में आगे और पीछे 5MP का कैमरा दिया गया है। टैबलेट के हिसाब से कैमरा बेसिक लेवल का है, जो वीडियो कॉलिंग और जरूरी फोटो के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। इसके अलावा टैबलेट का डिजाइन स्लीक और प्रीमियम लुक देता है।
क्या OnePlus Pad Lite खरीदना सही रहेगा?
अगर आप एक ऐसा टैबलेट ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी स्क्रीन, लंबी बैटरी लाइफ, अच्छा साउंड और स्मूद मल्टी-डिवाइस सपोर्ट मिले, तो OnePlus Pad Lite एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, यह टैबलेट हैवी गेमिंग या प्रो-लेवल एडिटिंग के लिए नहीं बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Apple MacBook Air M1 की कीमत घटी! Amazon पर धमाकेदार ऑफर















