आजकल मोबाइल नंबर सिर्फ कॉल या इंटरनेट के लिए नहीं रहा। इससे हम बैंकिंग, UPI, सोशल-लॉगिन, OTPs और बहुत कुछ करते हैं। अगर आपका Jio सिम बिना एक्टिविटी के लंबे समय तक रिचार्ज न होता है, तो कंपनी 90 दिनों के बाद नंबर बंद कर सकती है।
लेकिन क्या आप जानना चाहते हैं कि कैसे सिर्फ ₹44 खर्च करके पूरा साल आपका Jio नंबर एक्टिव रह सकता है? चलिए विस्तार से समझते हैं….
Jio सिम क्यों बंद हो जाता है?
Jio की नीति के मुताबिक अगर किसी सिम पर लगभग 90 दिनों तक कोई रिचार्ज या एक्टिविटी नहीं होती, तो कंपनी उस नंबर को डिक्टिवेट कर सकती है और किसी दूसरे यूजर को दे सकती है।
इस वजह से लोग अक्सर महंगे प्लान कराते हैं, ताकि नंबर बंद न हो। लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल कम ही करते हैं जैसे बैकअप नंबर या OTP के लिए, तो इसका सस्ता विकल्प भी मौजूद है।
₹44 का ट्रिक: साल भर कैसे रखें सिम एक्टिव?
Jio की तरफ से एक ₹11 वाला छोटा डेटा पैक उपलब्ध है। इसमें आपको 10GB हाई-स्पीड डेटा जिसकी वैधता केवल 1 घंटा है, मिलता है। यह पैक बेस प्लान के बिना भी रिचार्ज किया जा सकता है।
जब आप यह ₹11 डेटा पैक रिचार्ज करते हैं और थोड़ा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो सिस्टम में यह रिकॉर्ड हो जाता है कि आपका नंबर एक्टिव है चाहे सिर्फ कुछ MB डेटा हो ही क्यों न इस्तेमाल हुआ हो। इससे आपका 90-दिन का काउंटडाउन फिर से शुरू हो जाता है।

सालभर एक्टिव रखने का आसान गणित
अब सोचिए अगर आप हर 90 दिनों में एक बार ₹11 वाला पैक रिचार्ज करते हैं, तो 1 साल में यह 4 बार होगा।
कुल खर्च = ₹11 × 4 = ₹44
इस तरह आपका Jio सिम पूरे साल बिना महंगे प्लान लिए एक्टिव रहेगा।
रिचार्ज के बाद क्या करें?
जब आप यह छोटा रिचार्ज कराते हैं, तो डेटा चालू करें
और थोड़ा इंटरनेट उपयोग का करें। इसे सिस्टम इनपुट के तौर पर गिनता है कि आप यूज कर रहे हैं और यही आपके 90-दिन की काउंटडाउन को रीसेट करता है।
इनकमिंग कॉल & OTP – क्या मिलते रहेंगे?
इस तरीके से आपका नंबर इनकमिंग कॉल और SMS जैसे बैंक OTP आदि पाने के लिए सक्रिय रहता है। लेकिन आउटगोइंग कॉल या डेटा प्लान की नियमित सेवाएँ केवल वही देते हैं जो आपका पैक वैधता में हो।
ध्यान रखने वाली बाते
- यह ट्रिक उन लोगों के लिए सबसे फायदेमंद है जिनका सिम बैकअप / OTP / बैंक वेरिफिकेशन के लिए है।
- अगर आप रोज-मर्रा के यूज के लिए डेटा-कॉल चाहते हैं, तो आपको सामान्य वैधता वाला प्लान लेना बेहतर रहेगा।
- 90 दिनों से पहले रिचार्ज करना न भूलें, नहीं तो नंबर बंद हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ एक चार्ज पर 27 दिन चलेगी Lenovo Watch GT Pro, दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च








