Samsung ने अपना नया Samsung Freestyle+ Portable Projector पेश कर दिया है, जिसे AI-पावर्ड फीचर्स के साथ उतारा गया है। यह प्रोजेक्टर खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो कहीं भी बिना किसी समस्या के बड़े स्क्रीन का मज़ा लेना चाहते हैं वो भी।
AI OptiScreen फीचर बनाता है इसे खास
Samsung Freestyle+ में कंपनी ने AI OptiScreen टेक्नोलॉजी दी है, जो स्क्रीन और दीवार को पहचानकर अपने आप इमेज को एडजस्ट करती है। इसमें Auto Focus, Auto Keystone और Screen Fit जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे प्रोजेक्टर को बार-बार मैन्युअली सेट करने की जरूरत नहीं पड़ती।
दीवार के रंग के हिसाब से बदलेगा पिक्चर क्वालिटी
इस प्रोजेक्टर की खास बात यह है कि यह Wall Color Calibration को सपोर्ट करता है। जिसका मतलब दीवार का रंग चाहे जैसा हो, Freestyle+ उसी के अनुसार कलर और ब्राइटनेस को एडजस्ट कर देता है, जिससे देखने का एक्सपीरियंस बेहतर हो जाता है।
ज्यादा ब्राइटनेस के साथ दमदार परफॉर्मेंस
Samsung Freestyle+ में लगभग 430 ISO Lumens की ब्राइटनेस दी गई है, जो पिछले मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। कम रोशनी ही नहीं, बल्कि हल्की रोशनी वाले कमरे में भी यह साफ और शार्प इमेज देता है।
180-डिग्री रोटेशन के साथ मिलेगा फुल फ्लेक्सिबिलिटी
यह पोर्टेबल प्रोजेक्टर 180-डिग्री रोटेटिंग डिजाइन के साथ आता है। इसका मतलब है कि आप इसे दीवार, छत या किसी भी सतह पर घुमा-फिराकर इस्तेमाल कर सकते हैं। घर हो या आउटडोर, Freestyle+ हर जगह काम आएगा।

दमदार साउंड के लिए 360-डिग्री स्पीकर
Samsung Freestyle+ में 360-डिग्री इन-बिल्ट स्पीकर दिया गया है, जो कमरे को चारों तरफ से साउंड से भर देता है। मूवी देखने, गेम खेलने या म्यूज़िक सुनने में अलग स्पीकर की जरूरत नहीं पड़ेगी।
OTT और गेमिंग का भी मिलेगा मज़ा
यह प्रोजेक्टर Samsung TV Plus, OTT ऐप्स और Gaming Hub को सपोर्ट करता है। यूज़र्स बिना किसी एक्सट्रा डिवाइस के सीधे अपने पसंदीदा शोज़, फिल्में और गेम्स का आनंद ले सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता की जानकारी
Samsung ने फिलहाल Freestyle+ की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसे CES 2026 में शोकेस किया जाएगा और उम्मीद है कि यह प्रोजेक्टर 2026 की पहली छमाही में ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा।
क्यों खरीदें Samsung Freestyle+?
Samsung Freestyle+ उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो पोर्टेबल, स्मार्ट और AI-सपोर्टेड प्रोजेक्टर की तलाश में हैं। बेहतर ब्राइटनेस, ऑटो एडजस्टमेंट फीचर्स और दमदार साउंड के साथ यह एक प्रीमियम डिवाइस है।
यह भी पढ़ें: घर की दीवार बनेगी आर्ट गैलरी! LG Gallery TV ने CES 2026 में चुरा ली सबकी नज़र!













