Xiaomi ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स Redmi Buds 8 Lite को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स खासतौर पर बजट सेगमेंट के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लांच किए गए हैं, जिनमें दमदार साउंड, एक्टिव नॉइज कैंसलेशन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं।
डिजाइन और ऑडियो एक्सपीरियंस
Redmi Buds 8 Lite में 12.4mm टाइटेनियम डायफ्राम ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो बेहतर बास और क्लियर साउंड आउटपुट का दावा करते हैं। ये ईयरबड्स SBC और AAC ऑडियो कोडेक्स को सपोर्ट करते हैं, जिससे म्यूजिक और वीडियो का अनुभव शानदार हो जाता है।
42dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन
इन ईयरबड्स की सबसे बड़ी खासियत है इसका Hybrid ANC, जो 42dB तक नॉइज रिडक्शन देने में सक्षम है। इसके साथ ही डुअल माइक्रोफोन और AI नॉइज रिडक्शन टेक्नोलॉजी कॉलिंग के दौरान आपकी आवाज़ को साफ रखने में मदद करती है, चाहे आसपास कितना भी शोर क्यों न हो।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Redmi Buds 8 Lite एक बार चार्ज करने पर लगभग 8 घंटे का प्लेबैक टाइम देते हैं। वहीं चार्जिंग केस के साथ मिलाकर इनकी कुल बैटरी लाइफ 36 घंटे तक बताई जा रही है। फास्ट चार्जिंग की मदद से सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर 2 घंटे तक म्यूजिक सुना जा सकता है।

कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स
इन बड्स में Bluetooth 5.4 सपोर्ट मिलता है, जिससे कनेक्शन ज्यादा स्टेबल रहता है। इसके अलावा इसमें डुअल डिवाइस कनेक्टिविटी, टच कंट्रोल्स और ऐप सपोर्ट जैसे स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं, जिससे यूज़र एक्सपीरियंस पहले से ज़्यादा बेहतर हो जाता है।
कीमत और उपलब्धता
Redmi Buds 8 Lite को ग्लोबल मार्केट में 23 यूरो (करीब ₹2,400) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। ये ईयरबड्स ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध हैं। फिलहाल भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
मेरी राय
जो लोग कम बजट में ANC, अच्छी साउंड क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ वाले TWS ईयरबड्स की तलाश में हैं, तो वो Redmi Buds 8 Lite के इस ऑप्शन को एक बार ज़रूर चेक करें।
यह भी पढ़ें: Portronics Adapto 100D भारत में हुआ लॉन्च: एक चार्जर, मल्टी डिवाइस पावर!










