Amazon ने भारत में अपने नए स्मार्ट डिस्प्ले Echo Show 11 और Echo Show 8 (Gen 4) लॉन्च कर दिए हैं। ये दोनों डिवाइस Alexa-सपोर्ट के साथ आते हैं और स्मार्ट होम कंट्रोल, एंटरटेनमेंट और वीडियो कॉलिंग का बेहतरीन अनुभव देते हैं। तो चलिए इसके फीचर्स से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से समझते हैं…
Amazon Echo Show 11, Echo Show 8 (Gen 4) की कीमत
भारत में नए Amazon Echo Show 11 की कीमत ₹26,999 रखी गई है, जबकि Echo Show 8 (Gen 4) को ₹23,999 में लॉन्च किया गया है। ये दोनों स्मार्ट डिस्प्ले ग्रेफाइट और ग्लेशियर वाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। यूज़र्स इन्हें Amazon India के अलावा चुनिंदा ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकते हैं।
नया डिजाइन और बड़ा डिस्प्ले
Amazon Echo Show 11 में 11-इंच का Full HD डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Echo Show 8 (Gen 4) में 8.7-इंच HD स्क्रीन मिलती है। दोनों डिवाइस में अब एज-टू-एज ग्लास डिजाइन और पतले बेज़ल्स दिए गए हैं, जिससे स्क्रीन ज्यादा प्रीमियम लगती है।इसके अलावा डिस्प्ले ऑटोमैटिकली आसपास की रोशनी के हिसाब से ब्राइटनेस और कलर एडजस्ट करता है।
Alexa और स्मार्ट होम कंट्रोल
ये दोनों Echo Show डिवाइस Amazon के नए AZ3 Pro प्रोसेसर और Omnisense सेंसर प्लेटफॉर्म के साथ आते हैं। Omnisense तकनीक मोशन और प्रेज़ेंस को पहचान सकती है, जिससे लाइट्स, फैन या अन्य स्मार्ट डिवाइस अपने-आप कंट्रोल किए जा सकते हैं।

Alexa की मदद से यूज़र रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं और स्मार्ट होम को वॉयस कमांड से कंट्रोल कर सकते हैं।
कैमरा और वीडियो कॉलिंग फीचर्स
Echo Show 11 और Echo Show 8 (Gen 4) में 13MP कैमरा दिया गया है। इसमें Auto Framing और Noise Reduction जैसे फीचर्स मौजूद हैं, जो वीडियो कॉलिंग को बेहतर बनाते हैं।
यूज़र Alexa ऐप या अन्य Echo डिवाइस पर वीडियो कॉल कर सकते हैं। Drop In फीचर से घर की निगरानी भी की जा सकती है।
दमदार साउंड और एंटरटेनमेंट
इन स्मार्ट डिस्प्ले में फ्रंट-फायरिंग स्टीरियो स्पीकर्स और कस्टम वूफर दिए गए हैं, जो बेहतर बेस और क्लियर साउंड देते हैं।
यूज़र Amazon Music, Spotify, Apple Music, JioSaavn और Audible जैसे प्लेटफॉर्म्स पर म्यूज़िक सुन सकते हैं।
इसके अलावा Prime Video और YouTube जैसे वीडियो प्लेटफॉर्म भी ब्राउज़र के जरिए एक्सेस किए जा सकते हैं।
प्राइवेसी और सिक्योरिटी
Amazon ने प्राइवेसी को ध्यान में रखते हुए इन डिवाइस में माइक्रोफोन और कैमरा ऑफ बटन और Alexa ऐप से वॉयस रिकॉर्डिंग डिलीट करने के विकल्प जैसे कई सिक्योरिटी फीचर्स भी दिए हैं।
मेरी राय
Amazon Echo Show 11 और Echo Show 8 (Gen 4) उन यूज़र्स के लिए शानदार ऑप्शन हैं जो स्मार्ट होम, वीडियो कॉलिंग और एंटरटेनमेंट को एक ही डिवाइस में चाहते हैं। यह नए डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और बेहतर साउंड के साथ एक पावरफुल डिवाइस है।
यह भी पढ़ें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: गेमिंग लैपटॉप्स पर ₹40,000 तक की बंपर छूट!













