OpenAI अपने एआई प्लेटफॉर्म ChatGPT में विज्ञापन दिखाने स्टार्ट कर दिया है। वहीं, कंपनी ने इसे कन्फर्म करते हुए कहा है कि फिलहाल वह लिमिटेड यूजर्स के लिए एड सपोर्ट अपडेट को रोल आउट कर सकता है। यूजर्स के फीडबैक के आधार पर वह इसमें कुछ जरूरी अपडेट के साथ फुल रोल आउट करेगी। चैटजीपीटी में विज्ञापन से यूजर्स का एक्सपीरियंस प्रभावित होने की उम्मीद है।
ChatGPT में शुरू हुई एड की टेस्टिंग
ओपनएआई का कहना है कि ChatGPT के अमेरिकन यूजर्स जिन्होंने लॉगइन किया है उन्हें एड दिखाए जा रहे हैं। अभी फ्री और गो सब्सक्रिप्शन वाले यूजर्स को एड देखने को मिल रहे हैं। ChatGPT के प्लस, प्रो, बिजनेस, इंटरप्राइजेज और एजुकेशन प्लान के यूजर्स को एड देखने को नहीं मिलेंगे। कंपनी ने साफ किया है कि ये विज्ञापन स्पॉन्सर्ड लेबल के साथ दिखाए जाएंगे। इससे यूजर्स को कन्फ्यूजन नहीं रहेगी।
इसे लेकर कंपनी का यह कहना है कि यूजर्स के पूछे गए सवालों के जवाबों पर इसका कोई भी असर देखने को नहीं मिलेगा। ओपनएआई ने साफ किया है कि चैट विज्ञापन से प्रभावित नहीं रहेंगी। ट्रायल के दौरान, विज्ञापनों प्रासंगिक लगे इसके लिए कंपनी यूजर्स की पिछली चैट और चैटबॉट से बातचीत के आधार पर तय किया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर कोई यूजर ChatGPT से कारों को लेकर चैट करता है तो ओपनएआई उसे ऑटो सेक्टर से जुड़े कई विज्ञापन दिखा सकता है। इसी के साथ कंपनी का यह भी कहना है कि वह अपने यूजर्स की निजी बातचीत या जानकारी विज्ञापनदाताओं के साथ कैसे भी साझा नहीं करता है। विज्ञापनदातों के साथ व्यू और क्लिक का डेटा ही शेयर किया जाएगा।

OpenAI का यह भी कहना है कि विज्ञापन से उन्हें अपने इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट को कम करने में काफी सहायता मिलेगी। इसके साथ ही वे सस्ते और फ्री प्लान यूज करने वाले यूजर्स को एडवांस में एआई फीचर भी मुहैया करवा सकता है। एड फ्री एक्सपीरियंस के लिए यूजर्स को हायर प्लान का सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
लेखक की राय
ChatGPT में विज्ञापन की शुरुआत फ्री यूजर्स के लिए अनुभव को थोड़ा बदल सकती है।
हालांकि, पेड यूजर्स को एड-फ्री एक्सपीरियंस मिलना एक सकारात्मक कदम है।
अगर विज्ञापन जवाबों को प्रभावित नहीं करते, तो यूजर का भरोसा बना रहेगा।
कुल मिलाकर, यह OpenAI के लिए कमाई और प्लेटफॉर्म के विस्तार की रणनीति लगता है।
यह भी पढ़ें: Google ने लॉन्च किया Gemini 3 Flash, जानिए क्यों खास है यह नया AI मॉडल








