---Advertisement---

क्या आपके पास Jio नंबर है? जानें फ्री ऑफर का आसान तरीका, ऐसे उठाएं पूरा लाभ

By Afreen Bano

Published On:

Follow Us
300 mbps Plan

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Jio Free Offer: Reliance Jio ने अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार टेक ऑफर पेश किया है। कंपनी अब अपने चुनिंदा प्लान्स के साथ Google Gemini AI Pro का 18 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। इस ऑफर की बाजार कीमत करीब ₹35,000 से ज्यादा बताई जा रही है, लेकिन Jio यूज़र्स इसे बिना अतिरिक्त शुल्क के पा सकते हैं। इस कदम से Jio और Google की साझेदारी को नई मजबूती मिल रही है और दोनों कंपनियां मिलकर यूजर्स के लिए बेहतर सेवाएं देने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

क्या है Google Gemini AI Pro?

Google Gemini AI Pro, Google का एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है जो यूज़र्स को स्मार्ट राइटिंग, इमेज जनरेशन, डेटा एनालिसिस और रिसर्च जैसे प्रीमियम फीचर्स देता है। इसके साथ 2TB तक का क्लाउड स्टोरेज भी मिलता है, जिससे यूज़र्स अपनी फाइल्स, फोटो और वीडियो सुरक्षित रख सकते हैं। यह प्लान खास तौर पर कंटेंट क्रिएटर्स, स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए काफी फायेदेमंद साबित हो सकता है।

किन यूज़र्स को मिलेगा फायदा?

यह फ्री ऑफर Jio के अनलिमिटेड 5G प्लान यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। अगर आपके पास ₹349 या उससे ऊपर का सक्रिय प्लान है, तो आप इस सुविधा के पात्र हो सकते हैं। कंपनी का मकसद 5G यूज़र्स को ज्यादा वैल्यू देना और उन्हें AI टेक्नोलॉजी से जोड़ना है।

कैसे करें ऑफर क्लेम?

इस ऑफर को क्लेम करने के लिए यूज़र्स को MyJio ऐप ओपन करना होगा। ऐप के होमपेज पर दिए गए Gemini AI Pro बैनर पर टैप करके Google अकाउंट से साइन इन करना होगा। इसके बाद सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और बेहद आसान है।

Jio 49 Data Plan

Jio और Google की बड़ी रणनीति

भारत में AI टेक्नोलॉजी की पहुंच बढ़ाने के लिए Jio और Google की यह साझेदारी अहम मानी जा रही है। इससे लाखों यूज़र्स को एडवांस्ड AI टूल्स का फायदा मिलेगा। साथ ही, इससे Jio का 5G नेटवर्क यूज़र्स के लिए और भी ज्यादा वैल्यू वाला और काम का बन सकता है, जिससे लोग सिर्फ तेज इंटरनेट ही नहीं बल्कि एडवांस्ड AI सुविधाओं का भी फायदा उठा सकेंगे।

यूज़र्स के लिए क्यों है यह डील खास?

आज के डिजिटल दौर में AI टूल्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में 18 महीने तक Google Gemini AI Pro का मुफ्त एक्सेस मिलना एक बड़ी बात है। इससे स्टूडेंट्स, फ्रीलांसर और प्रोफेशनल्स को प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: YouTube TV का बड़ा धमाका! नए सब्सक्रिप्शन प्लान्स ने सबको चौंका दिया, जुड़े पावरफुल फीचर्स

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment