नया मॉडल Gemini के रियल टाइम नॉलेज बेस पर काम करता है। वेब सर्च से मिलने वाली रियल टाइम की जानकारी और फोटो के जरिए खास सब्जेक्ट को ज्यादा सटीक तरीके से दिखाया जा सकता है। Nano Banana 2 यूजर्स को मार्केटिंग मॉकअप या ग्रीटिंग कार्ड के लिए सटीक और बेहतर टेक्स्ट जनरेट करने की सुविधा मिलती है। यूजर्स अपने विचारों को बड़े स्तर पर शेयर करने के लिए फोटो के अंदर टेस्क्ट का ट्रांसलेशन और लोकलाइज भी कर सकते हैं।
Nano Banana 2
इसी के साथ ये नया मॉडल एडवांस गाइडलाइंस का पालन करता है, जिसका अर्थ यह है कि ये यूजर्स के अनुरोधों का ज्यादा सटीक तरीके से पालन करता है, जिससे उन्हें वही फोटो मिलती है, जिसकी मांग यूजर्स के द्वारा की गई है। 512px से 4K तक यूजर्स के पास आस्पेक्ट रेशियो और रेजॉल्यूशन पर पूरा नियंत्रण होता है।

जिससे तैयार किए गए कंटेंट को तुरंत इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स के पास मॉडल के रीजनिंग पर ज्यादा कंट्रोल होता है। मॉडल को रेडरिंग से पहले मुश्किल प्रॉम्प्ट पर विचार करने की सुविधा के लिए थिकिंग लेवल को एडजेस्ट कर सकते हैं।
Nano Banana 2 कैसे करें इस्तेमाल
Nano Banana 2 का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको फोन में Gemini ऐप पर जाना होगा। जिसमें Nano Banana 2 पर जाना है। यह फास्ट, थिंकिंग और प्रो मॉडल में नेनो बनाना प्रो की जगह लेगा। वहीं, यह नया मॉडल Google ऐप, मोबाइल और डेस्कटॉप पर AI मोड और लेंस के जरिए 141 नए देशों और रीजन में 8 भाषाओं में मौजूद है। Google क्लाउड में Vertex AI में Gemini API के साथ प्रीव्यू भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती










