---Advertisement---

Spam Calls से पाना चाहते हैं छुटकारा? अपनाएं यह आसान तरीका

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Spam Calls

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

आज के समय में मोबाइल नंबर कई साइट्स और सर्विस के लिए शेयर करने के चलते नंबर बहुत जगह पहुंच जाता है, जिसके चलते अनचाहे कॉल्स आने लगते हैं। ऐसे में रोजाना आने वाले Spam Calls से हर कोई परेशान होने लगता है, क्योंकि ये स्पैम कॉल कभी भी आते हैं और काम के बीच या आराम के बीच बहुत ज्यादा डिस्टर्ब करते हैं। देखा जाए तो, हर स्पैम कॉल के नंबर को ब्लॉक करने के बाद भी कई अन्य नंबरों से भी कॉल्स आते हैं।

अगर आप भी लगातार आने वाले Spam Calls से परेशान हो गए हैं तो आज हम आपको एक ऐसी तरकीब के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप Spam Calls से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि फोन पर आने वाले स्पैम कॉल्स को कैसे रोका जा सकता है।

Spam Calls से कैसे पाएं छुटकारा

  • Spam Calls से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में मैसेज बॉक्स खोलना है।
  • मैसेज ऐप में जाने के बाद आपको नया मैसेज शुरू करना है।
  • यहां पर आपको फोन नंबर की जगह पर 1909 टाइप करके डायल करना है।
  • मैसेज में आपको START 0 टाइप करना है और मैसेज सेंड कर देना है।
  • अब आपको एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें लिखा होगा कि आपके नंबर पर DND सर्विस का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।
  • इसके बाद आपके नंबर पर Spam Calls डिस्टर्ब नहीं करेंगे।

अन्य तरीके

  • आप 1909 पर कॉल करके और आगे के वॉयस निर्देशों को फॉलो करके भी फोन नंबर पर डीएनडी एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर की ऐप पर जाकर भी डीएनडी एक्टिवेट और डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

Jio ग्राहकों के लिए

Spam Calls
  • सबसे पहले MyJio ऐप पर जाना है।
  • फिर आपको मीनू या थ्री डॉट पर क्लिक करना है और सेटिंग्स का चयन करना है।
  • सर्विस सेटिंग का चयन करना है और फिर डू नॉट डिस्टर्ब का चयन करना है।
  • आखिर में आपको अपनी प्राथमिकताओं को चुनना है और सबमिट पर क्लिक करना है।

Airtel ग्राहकों के लिए

  • इसके लिए आपको Airtel Thanks ऐप पर जाना होगा।
  • ऐप खोलने के बाद आपको मोर पर टैप करना है।
  • इसके बाद फिर मैनेज सर्विसेज पर क्लिक करना है।
  • यहां पर एक्टिवेट डीएक्टिवेट डीएनडी का चयन करना है।

लेखक की राय

आज के डिजिटल दौर में Spam Calls एक बड़ी परेशानी बन चुके हैं, लेकिन सही सेटिंग्स अपनाकर इससे काफी हद तक बचा जा सकता है।Telecom Regulatory Authority of India की DND सेवा यूज़र्स को अनचाहे प्रमोशनल कॉल्स से राहत देने का एक असरदार तरीका है।साथ ही MyJio और Airtel Thanks जैसे ऐप के जरिए भी लोग आसानी से अपने नंबर पर DND एक्टिवेट कर सकते हैं।अगर यूज़र थोड़ा सतर्क रहें और इन सुविधाओं का इस्तेमाल करें, तो रोज़-रोज आने वाले स्पैम कॉल्स से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ Infinix NOTE Edge की एंट्री, कीमत भी किफायती

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment