---Advertisement---

Meta ने लॉन्च किया Creator Fast Track, अब Facebook से हर महीने कमा सकते हैं ₹2.7 लाख तक

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Facebook

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Facebook ने एक नया प्रोग्राम क्रिएटर फास्ट ट्रैक लॉन्च किया है। यह क्रिएटर्स को प्लेटफॉर्म पर अपनी ग्रोथ और इनकम में तेजी लाने में सहायता करेगा यह पहल तीन महीने के लिए गारंटी पेमेंट और कंटेंट रीच को बढ़ाने में मदद करती है। 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $1,000 (लगभग 92,909 रुपये) आसानी से कमा सकते हैं।

जबकि 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $3,000 (लगभग 2,78,727 रुपये) कमा सकते हैं। इससे ये पता चलता है कि क्रिएटर इकोनॉमी के लिए Facebook की प्रतिबद्धता कितनी मजबूत है। तो चलिए आज हम आपको Facebook के नए प्रोग्राम के बारे में विस्तार से बताएंगे…

Facebook से कितना मिलता है पैसा ?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह प्रोग्राम उन क्रिएटर्स के लिए आया है जो Facebook पर नए हैं या फिर से इसका इस्तेमाल शुरू कर रहे हैं। यह व्यूअर्स जोड़ने की प्रक्रिया को काफी आसान बनाता है। इससे रील्स की रीच बढ़ाकर फॉलोअर्स की संख्या में तेजी से इजाफा देखने को मिल सकता है। कंटेंट शेयर करने पर तीन महीने के लिए गारंटी पेमेंट मिलती है।

इंस्टाग्राम, टिकटॉक या यूट्यूब पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $1,000 (लगभग 92,909 रुपये) आसानी से कमा सकते हैं, जबकि 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स हर महीने $3,000 (लगभग 2,78,727 रुपये) कमा सकते हैं। इसके अलावा Facebook कंटेंट मोनेटाइजेशन का इंस्टेंट एक्सेस भी मिलता है, जिससे प्रोग्राम खत्म होने के बाद भी अतिरिक्त कमाई हो सकती है।

क्रिएटर्स को कितना फायदा

फेसबुक ने कहा कि 2025 में उसने क्रिएटर्स को लगभग 3 बिलियन डॉलर की पेमेंट की थी जो कि पिछले साल के मुकाबले में 35 प्रतिशत ज्यादा है और यह अब तक की सबसे ज्यादा वार्षिक पेमेंट में से एक है। पेमेंट में 60% हिस्सा रील्स को दिया गया, जबकि बाकि स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट में बांटा गया है।

Facebook

इसके अलावा हर साल 10 हजार डॉलर से ज्यादा कमाने वाले क्रिएटर्स की संख्या में साल-दर-साल 30% से अधिक की ग्रोथ हो रही है। अब मोनेटाइजेशन में शॉर्ट और लॉन्ग-फॉर्म वीडियो, स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट शामिल हैं, जिससे सभी प्रकार के क्रिएटर्स कमाई कर सकते हैं।

सक्सेस कैसे करें ट्रैक

ऑरिजनल क्रिएटर्स को बेहतर रिवार्ड देने के लिए फेसबुक नए कंटेंट परफॉर्मेंस मैट्रिक्स लेकर आया है। क्रिएटर्स योग्य व्यूज देख सकते हैं, जिससे कमाई के लिए पात्र व्यूज की जानकारी मिलती रहेगी। जिससे आप अपनी कमाई दर देख सकते हैं, जिससे प्रति 1 हजार योग्य व्यूज पर अनुमानित कमाई का पता चलता है।

इसके अलावा अयोग्य व्यूज का पता चलता है, जिससे यह जानकारी मिलती है कि कुछ व्यूज से कमाई क्यों नहीं होती है। इन मैट्रिक्स के जरिए क्रिएटर्स कंटेंट को और भी बेहतर बना सकते हैं, इंगेजमेंट बेहतर कर सकते हैं और मोनेटाइजेशन स्ट्रैटजी बेहतर कर सकते हैं।

कैसे करें ज्वाइन

  • Facebook कंटेंट मोनेटाइजेशन इन्वाइट ओनली है। हालांकि, इच्छुक क्रिएटर्स मोबाइल ऐप पर जा सकते हैं।
  • फिर प्रोफेशनल डैशबोर्ड पर जा सकते हैं।
  • उसके बाद मोनेटाइजेशन टैब पर जा सकते हैं।
  • फिर कटेंट मोनेटाइजेशन पर जाना है।
  • आखिर में इंटरेस्ट फॉर्म पर जाकर अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं।

लेखक की राय

Meta Platforms का Creator Fast Track प्रोग्राम डिजिटल क्रिएटर्स के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है।
Facebook पर पहले से मौजूद ऑडियंस का सही इस्तेमाल करके अच्छी कमाई की जा सकती है।
हालांकि, ₹2.7 लाख कमाना हर किसी के लिए आसान नहीं होगा, इसके लिए लगातार क्वालिटी कंटेंट और एंगेजमेंट जरूरी है।
अगर सही रणनीति अपनाई जाए, तो यह प्लेटफॉर्म एक मजबूत इनकम सोर्स बन सकता है।

यह भी पढ़ें: Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max में मिल सकती है 1.5K OLED स्क्रीन, डिस्प्ले क्वालिटी होगी और भी दमदार

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment