Instagram ने यूजर्स को नए फीचर के रूप में कमाल की सौगात दे रहा है। जिससे अब यूजर्स रील देखते समय उसे कहीं भी आसानी से रोक (Pause) सकता है। देखा जाए तो, ये यूजर्स के लिए यह बड़ी राहत है क्योंकि अब से पहले रील को रोक कर देखना एक बड़ी परेशानी लेकिन अब एक टैप पर ही रील को जहां चाहें वहां रोक सकते हैं।
इसी के साथ कंपनी ने Instagram में एक और फीचर ‘म्यूट’ के नाम से लॉन्च किया है। दोनों ही फीचर्स आने के बाद इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉलिंग करना अब पहले से ज्यादा मजेदार हो गया है। आइए जानते हैं कैसे काम करते हैं ये नए फीचर।
इंस्टाग्राम में रील पॉज करना अब आसान
Instagram यूजर्स के लिए अब कंपनी ने बहुप्रतीक्षित फीचर का रोलआउट कर दिया है। यह कंपनी का ये नया फीचर है जिसमें केवल एक टैप की सहायता से रील को वहीं पर रोका जा सकता है। यानी अगर आप किसी रील को किसी भी पॉइंट पर पॉज करना चाहते हैं तो बस स्क्रीन पर एक टैप करना होगा और रील वहीं पर रुक जाएगी।
tap-to-pause फीचर के साथ अब रील को रोकना बहुत सिंपल और आसान हो गया है। इसी के साथ ही एक प्ले बटन आपको देखने को मिलेगा। जिस पर टैप करने से रील वहीं से दोबारा स्टार्ट हो जाएगी। आप जितनी बार चाहें रील को इसी तरह पॉज और प्ले कर सकते हैं। इससे यूजर को रील पर पूरा कंट्रोल मिल जाता है।
कैसे होगा फायदा
टैप-टू-पॉज फीचर का लाभ सभी यूजर्स को मिलने वाला है। लेकिन उन यूजर्स के लिए और भी फायदेमंद है जिन्हें रील के लिए रीव्यू करना होता है। इससे पहले रील को पॉज करने के लिए स्क्रीन को होल्ड करना पड़ता था। उंगली हटाते ही रील स्वयं से चलने लगती थी। कई बार बेवजह प्रोफाइल भी खुल जाती थी। साथ ही न चाहने पर भी रील म्यूट हो जाती थी। ये दोनों ही समस्याएं अब खत्म हो गई हैं।

म्यूट फीचर भी जुड़ा
Instagram पर अब यूजर्स रील को पॉज करने के साथ ही उसे म्यूट भी आसानी से कर सकते हैं। पॉज के लिए जब टैप करते हैं तो प्ले बटन के ऊपर ही आपको एक Mute बटन भी दिखाई देगा। यहां से रील का ऑडियो ऑन या ऑफ किया जा सकता है। यानी साउंड को भी अब एक टैप से कंट्रोल किया जा सकता है। दोनों ही फीचर्स कंपनी ने रोलआउट कर दिए हैं। ऐप के लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन में फीचर्स का लुत्फ लिया जा सकता है।
लेखक की राय
यह अपडेट Instagram यूजर्स के अनुभव को पहले से ज्यादा आसान और कंट्रोल्ड बनाता है।
Tap-to-pause फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कंटेंट को ध्यान से देखना चाहते हैं।
Mute फीचर से अब बिना शोर के भी रील्स एन्जॉय करना संभव हो गया है।
कुल मिलाकर, ये बदलाव छोटे हैं लेकिन यूजर एक्सपीरियंस को बड़ा और बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़ें: Spam Calls से पाना चाहते हैं छुटकारा? अपनाएं यह आसान तरीका










