Google ने Gemini Summarize फीचर को अपने Gmail App में पेश किया है, जो आपके Email पढ़ने को और भी आसान बनाएगा। साथ ही, आप इसे कई तरह से उपयोग कर पाएंगे। सभी बातों को जानेंगे, आखिर यह किस तरह से काम करता है और भी बहुत कुछ। यह किस तरह से आपके Email पढ़ने के अनुभव को बढ़ाएगा, और कैसे यह आपकी उत्पादकता में मदद कर सकता है। तो जानते हैं, सभी चीजों को।
Google’s Gmail- यह Google का एक प्रोडक्ट है, जो कि आपके मैसेज और पीडीएफ को आसानी से दूसरे व्यक्ति को भेजने की सुविधा देता है। यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है। सामान्य रूप से, इसे प्रोफेशनलस अपने उपयोग के लिए इस्तेमाल करते हैं। Gmails को विभिन्न दृष्टिकोणों से उपयोग किया जा सकता है। यह एक बेहतरीन ऐप है; आप इसके जरिए अपनी सेवाएं ऑफर कर सकते हैं।
Gemini Summarize Gmail में
Google Gemini, जो कि Google का एक AI chatbot है, अब Gemini Summarize के ऑप्शन के रूप में Gmail में देखने को मिल सकता है। यह लंबे लेखों को आसान और संक्षिप्त में आपको बताएगा। अक्सर आपने अपने Emails में लंबे लेखों और न्यूज़लेटर्स को देखा होगा, जिन्हें आप पढ़ना तो चाहते हैं, पर समय के अभाव के कारण नहीं पढ़ पाते हैं। कई बार आप अपने जरूरी न्यूज़लेटर्स को भी मिस कर देते हैं। समय के अभाव को कम करने के लिए यह Gemini Summarize को इंट्रोड्यूस किया गया है। यह न सिर्फ आपका समय बचाता है, बल्कि आपकी प्रोडक्टिविटी को भी अपलिफ्ट करता है, क्योंकि आप थोड़े ही समय में ज्यादा टेक्स्ट्स को पढ़ और समझ पाते हैं। ऐसे में यह फीचर काफी कारगर साबित हो सकता है।
Gemini summarize का उपयोग?
Gemini Summarize का उपयोग IOS और Android यूजर्स दोनों कर पाएंगे, जो कि काफी हेल्पफुल होने वाला है। इसके साथ ही Google Workspace, Google One AI Premium और Gemini Education में भी यह फीचर उपलब्ध है।
Gemini Summarize को कैसे इनेबल करें?

आप Gemini Summarize फीचर का उपयोग अपने Gmail में ही कर सकते हैं। आपको इसे मैन्युअली इंटीग्रेट या लिंक करने की कोई जरूरत नहीं होगी। यह फीचर आपके Gmail में डिफॉल्ट रूप में मौजूद रहने वाला है। अगर आप इसका उपयोग करना चाहते हैं, तो आप इन स्टेप्स की मदद से इसका उपयोग कर पाएंगे।
पहला कदम- आपके लॉन्ग थ्रेड्स में ही आपको Gemini Summary Card के रूप में दिखाई देगा।
दूसरा कदम- आप ‘Gemini Summary Card’ पर क्लिक करें।
तीसरा कदम- आपकी समरी प्रस्तुत है।
Gemini Summarize कैसे ऑफ कर पाएंगे?
आप Gemini Summarize फीचर को पसंद न आने पर बंद भी कर सकते हैं। फिलहाल तो यह फीचर डिफॉल्ट मोड में आता है, जिससे मैन्युअली ऑन नहीं करना होता है। यदि आप इसे डिसेबल करना चाहें तो आपको अपने Gmail की सेटिंग में जाकर ‘स्मार्ट फीचर्स’ को डिसेबल करना होगा। इसके बाद यह फीचर आपको दिखाई नहीं देगा। यहाँ एक बात ध्यान देने वाली है कि जब आप ‘स्मार्ट फीचर्स’ को डिसेबल/ऑफ कर देते हैं, तो आपकी दूसरी सर्विसेज भी Impact हो जाएंगी।
Gmail > Settings > Smart feachers > Off
Gemini Summarize फीचर्स टेबल फॉर्मेट
फीचर का नाम | विवरण |
---|---|
ऑटोमैटिक ईमेल समरी | लंबे ईमेल थ्रेड्स का संक्षिप्त सारांश अपने-आप दिखाता है, जिससे पूरा मेल पढ़ने की जरूरत नहीं। |
Gemini AI द्वारा संचालित | यह फीचर AI पर आधारित है, जो ईमेल की मुख्य बातें पहचानकर समरी बनाता है। |
मोबाइल ऐप में उपलब्ध | फिलहाल यह सुविधा केवल Gmail के Android और iOS ऐप पर उपलब्ध है। |
केवल अंग्रेज़ी भाषा में | अभी यह फीचर सिर्फ अंग्रेज़ी भाषा में ही उपलब्ध है। |
पेड यूजर्स के लिए | विशेष यूजर्स के लिए उपलब्ध जैसे बिजनेस, एजुकेशन, और प्रीमियम अकाउंट। |
ऑटो-अपडेटेड समरी | हर नए उत्तर के साथ समरी अपने-आप अपडेट होती रहती है। |
समरी कॉपी करने का विकल्प | यूजर समरी को कॉपी कर सकते हैं, जिससे उसे शेयर या सेव किया जा सकता है। |
फीडबैक का विकल्प | समरी की क्वालिटी पर thumbs-up/ thumbs-down देकर फीडबैक दे सकते हैं। |
Gemini Side Panel | वेब Gmail में अतिरिक्त AI टूल्स जैसे जवाब सजेशन, ड्राफ्टिंग, और इनबॉक्स सर्च। |
स्मार्ट रिप्लाई और Q&A | Contextual Smart Reply और Gmail Q&A जैसे नए AI फीचर्स भी जल्द आ रहे हैं। |
ऑप्ट-आउट विकल्प | यूजर चाहें तो सेटिंग्स में जाकर इस फीचर को बंद कर सकते हैं। |
Gemini Summarize आपके Emails को Summarize करता है। इससे आपका समय भी बचता है और साथ ही आपकी प्रोडक्टिविटी में भी सुधार होता है। इसकी मदद से आप पूर्व की तुलना में अधिक ईमेल्स पढ़ पाएंगे। इतना ही नहीं, Gemini Summarize डिफॉल्ट मोड में आता है, आपको अतिरिक्त कोई मेहनत नहीं करनी होगी। यह आपके IOS और Android दोनों में उपलब्ध है, पर Microsoft और MacBook यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। आप इसका उपयोग करें और अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाएं।
यह भी पढ़े: Intel Arrow Lake S-Refresh क्या है? जो देगा video editing को नई रफ़्तार, ऐसा क्या खास है इसमे?