Meta Edit: हम देखें तो पाते हैं कि दूसरे चैटबॉट की तरह Meta भी काफी समय से यह चैटबॉट है जिसे Meta AI कहा जाता है। तो ठीक है, Meta AI जो AI है, यह भी टेक्स्ट, वीडियो और Queries को रिजॉल्व करने में बहुत बढ़िया App है।कंपनी ने Meta Edit नाम की एक App रिलीज किया है, जिसे देखा जाए तो मोबाइल या फिर छोटे क्रिएटर के लिए बनाया गया है। जो कि Instagram के साथ पूरी तरह से इंटीग्रेटेड है। और अगर हम रिलीज को देखें, तो इसे 30 अप्रैल 2025 को ही रिलीज कर दिया गया था।
Meta Edit के शानदार फीचर्स
Meta Edit में आपको मिलते हैं वीडियो एडिटिंग के लिए पावरफुल टूल्स, जिससे आप ट्रिम कर सकते है जिमे आप वीडियो की लेंथ को छोटा या बड़ा कर सकते हैं। कट कर सकते हैं, फिल्टर वगैरह लगा सकते हैं, ट्रांजिशन को ऐड कर सकते हैं। इसमें साथ में आपको मिलता है एक बेस्ट ऑटोमेटिक कैप्शन, क्योंकि जनरली हम कैप्शन को खुद लिखते हैं। जिससे हमारा टाइम ज्यादा खर्च है। इसके अंदर ऑब्जेक्ट्स कट आउट मिलेंगे और एनीमेशन भी।

इसके अलावा Meta Edit में प्रोजेक्ट शेयरिंग और ड्राफ्ट शेयरिंग के ऑप्शंस, ट्रेंडिंग वीडियो और इंस्पिरेशन भी है। और एक और खास चीज है, जिसमें आप वीडियो परफॉर्मेंस के लिए इनसाइट्स और एनालिटिक्स का भी उपयोग कर सकते हैं, जो मेरे ख्याल से एक नई चीज है वीडियो एडिटिंग के अंदर। इससे आपकी वीडियो का लुक और वाइब बहुत ही Next Level हो जाएगी।
Meta Edit के फीचर्स टेबल फॉर्मेट में
स्पेसिफिकेशन | विवरण |
---|---|
ऐप का नाम | Meta Edits (मेटा एडिट्स) |
प्लेटफॉर्म | Android और iOS (दोनों पर उपलब्ध) |
मुख्य उद्देश्य | मोबाइल पर वीडियो रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और इंस्टाग्राम/फेसबुक पर डायरेक्ट शेयरिंग |
यूजर इंटरफेस | सिंपल, यूजर-फ्रेंडली और मोबाइल क्रिएटर्स के लिए डिजाइन |
एडिटिंग टूल्स | क्लिप-लेवल ट्रिमिंग, सटीक टाइमलाइन इंटरफेस, ऑटो-एन्हांसमेंट, क्रिएटिव इफेक्ट्स |
AI फीचर्स | ऑटो-एन्हांस, AI इमेज एनिमेशन, रीयल-टाइम फीडबैक |
म्यूजिक लाइब्रेरी | Meta की रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक लाइब्रेरी से सीधा एक्सेस |
वॉटरमार्क | बिना वॉटरमार्क के वीडियो एक्सपोर्ट करने की सुविधा |
इनसाइट्स | इंस्टाग्राम रील्स के परफॉर्मेंस इनसाइट्स ऐप में ही देख सकते हैं |
डायरेक्ट शेयरिंग | Facebook, Instagram और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर सीधे वीडियो शेयरिंग |
कोलैबोरेशन | भविष्य में कोलैबोरेशन और एडवांस AI टूल्स जोड़ने की योजना |
कस्टमाइजेशन | नए फॉन्ट, टेक्स्ट एनिमेशन, ट्रांजिशन, फिल्टर, रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक (अपकमिंग फीचर्स) |
डाउनलोड | Google Play Store और Apple App Store पर फ्री में उपलब्ध |
टार्गेट यूजर | कंटेंट क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, Instagram रील्स बनाने वाले यूजर्स |
Meta Edit और Capcut तुलना करें, तो थोड़ा हमें डिफरेंस देखने को मिलता है। इसके लिए हमने इन दोनों का विश्लेषण किया है।
Capcut Vs Meta Edits
हमने Meta Edit की तुलना CapCut से इसलिए की है, क्योंकि इसमें कई सारे फीचर्स CapCut के जैसे ही हैं। इसे Meta ने CapCut की प्रतिस्पर्धा करने के लिए बाजार में उतारा है।
फीचर | CapCut (कैपकट) | Meta Edits (मेटा एडिट्स) |
---|---|---|
प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन | TikTok, YouTube, Instagram, अन्य कई | Instagram, Facebook, Threads |
एडिटिंग टूल्स | एडवांस्ड मल्टी-ट्रैक, मैन्युअल कंट्रोल, 4K एक्सपोर्ट | सिंपल, तेज़, AI-बेस्ड एडिटिंग, 2K एक्सपोर्ट |
टेम्पलेट्स/इफेक्ट्स | बहुत बड़ी लाइब्रेरी, ट्रेंडिंग इफेक्ट्स, म्यूजिक | सीमित टेम्पलेट्स/इफेक्ट्स, Instagram म्यूजिक |
AI फीचर्स | ऑटो कैप्शन, ग्रीन स्क्रीन, बैकग्राउंड रिमूवल | ऑटोमैटिक सिंकिंग, ट्रांजिशन, AI एनिमेशन, कटआउट्स |
वॉटरमार्क | फ्री वर्शन में वॉटरमार्क, Pro में बिना वॉटरमार्क | बिना वॉटरमार्क फ्री एक्सपोर्ट |
एनालिटिक्स | सीमित, TikTok फोकस्ड | इन-ऐप इंस्टाग्राम एनालिटिक्स, रिच-इंसाइट्स |
डिवाइस सपोर्ट | मोबाइल, डेस्कटॉप, वेब | सिर्फ मोबाइल |
यूजर इंटरफेस | एडवांस्ड, प्रोफेशनल | सिंपल, इंस्टाग्राम-फ्रेंडली |
क्लाउड स्टोरेज | हां | हां |
पब्लिशिंग | मल्टीप्लेटफॉर्म | डायरेक्ट Instagram/Facebook/Threads |
हम दोनों टेबल्स को देखें तो पाते हैं कि Capcut जो है वह प्रोफेशनल और बहुत अधिक फीचर्स से लैस है, जबकि Meta Edit है, इसमें फिलहाल इतने अधिक फीचर्स नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद भी यह छोटे क्रिएटर और खासकर मोबाइल क्रिएटर के लिए काफी मददगार साबित होगा, क्योंकि इसमें भी वह सभी चीजें हैं जो खासकर आपको मोबाइल क्रिएटर के लिए आवश्यक होती हैं।
यह भी पढ़े: Gemini Summarize: Emails Excellence को बढ़ाएगा, कैसे करें इसका इस्तेमाल?