Samsung One UI 8 Beta Program: आपने कभी सोचा होगा कि कैसा हो अगर कोई मोबाइल कंपनी उसके अनरिलीज़ फीचर्स को आप जान पाए। और आप उसे पर अपना फीडबैक भी दे पाए। इससे आपको नए फीचर्स को जानने की खुशी और कंपनी को उससे मिलने वाले फीडबैक का काम हो सके। इस काम को मुमकिन बनाया है, Samsung ने। जिसने अपना एक प्रोग्राम लॉन्च किया है जिसके नाम है Samsung one UI 8 Beta Program
Samsung UI 8 Beta Program का नया टेस्टिंग प्रोग्राम है, जो कि Android 16 आधारित है। इसमें यूजर्स को नए फीचर्स, इंटरफेस, और AI को परखने या अनुभव करने का मौका दिया जाता है। Samsung इसे इसलिए करना चाहता है कि अगर कोई बग या एरर हो तो उसे रिलीज़ करने के पहले ही ठीक किया जा सके। यह प्रोग्राम एक तरह से Samsung को फीडबैक देता है। जिसमें आपको Samsung के अन्य अपडेट मिलते हैं और सैमसंग को फीडबैक मिलता है।
Samsung UI 8 Beta Program किस फ़ोन में देखा जा सकता है?
सबसे पहले तो Samsung UI 8 Beta Program को Samsung Galaxy S25, S25+, और S25 Ultra के लिए जर्मनी, यूके, यूएस, और दक्षिण कोरिया में शुरू किया जाएगा। इस प्रोग्राम को आप केवल Samsung Members ही ज्वाइन कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें मिलेंगे AI के एडवांस्ड फीचर्स, इंटरफेस, मल्टीमॉडल इंटरैक्शन्स, और पर्सनलाइज्ड शिफारिशें। इससे मोबाइल का अनुभव स्मार्ट, फास्ट, और कस्टमाइज्ड बनेगा।
Samsung One UI 8 Beta Program का जो फाइनल वर्शन होगा, उसे जुलाई 2025 में Samsung Galaxy Z, Fold 7, Flip 7 और नए डिवाइस में रिलीज़ की संभावना है। धीरे-धीरे इसे S Series के S24, S23, Z Fold 6, Z Flip 6 में यूज़ किया जा सकता है।
ज्वाइन करे Samsung One UI 8 Beta Program
> Samsung members अप्प को ओपन करे
> One UI Beta program सेक्शन में जाए.
> बीटा प्रोगाम को रेजीसेटर करे
> अपडेट, डाउनलोड करे.
Samsung One UI 8 Beta Program में फीचर होंगे
एडवांस्ड AI इंटीग्रेशन देखने को मिलेगा, इसके साथ ही आपको नया और बेहतर यूजर इंटरफेस मिलेगा। और मल्टीमॉडल इंटरसेक्शन जिसमें वॉइस, टेक्स्ट और विजन शामिल हैं। इससे आपको स्मूथ और फास्ट परफॉर्मेंस मिलेगी, जो कि आपके फोन की स्पीड को एनहांस करेगी।
फीचर का नाम | विवरण |
---|---|
नया यूजर इंटरफेस डिजाइन | क्लीन, सिंपल और यूज़र-फ्रेंडली डिजाइन जो आंखों को आरामदायक लगता है। |
एडवांस्ड प्राइवेसी कंट्रोल | कैमरा, माइक्रोफ़ोन और लोकेशन एक्सेस पर बेहतर कंट्रोल और अलर्ट। |
बेहतर मल्टीटास्किंग | स्प्लिट स्क्रीन, पॉप-अप विंडो और टास्क स्विचिंग और भी स्मूथ। |
कस्टमाइज़ेशन विकल्प | आइकन, थीम, लॉक स्क्रीन और विजेट्स को अपनी पसंद के अनुसार सेट करें। |
बैटरी और परफॉर्मेंस मैनेजमेंट | बैकग्राउंड ऐप्स को ऑटोमैटिक बंद कर बैटरी सेविंग की सुविधा। |
एन्हांस्ड डार्क मोड | पूरी सिस्टम में डार्क मोड सपोर्ट, जिसमें थर्ड-पार्टी ऐप्स भी शामिल हैं। |
Samsung Knox सिक्योरिटी | डिवाइस और डेटा को मल्टी-लेयर प्रोटेक्शन के साथ सिक्योर किया जाता है। |
बेहतर फाइल मैनेजमेंट | स्मार्ट सर्च और सॉर्टिंग फीचर्स के साथ आसान फाइल एक्सेस। |
वन-हैंड मोड | बड़ी स्क्रीन को एक हाथ से ऑपरेट करना और भी आसान। |
स्मूथ एनिमेशन और ट्रांजिशन | तेज और आकर्षक विज़ुअल मूवमेंट जो यूज़र एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। |
Samsung One UI 8 Beta Program के Pros और Cons
पक्ष (Pros) | विपक्ष (Cons) |
---|---|
आधुनिक और क्लीन इंटरफेस डिजाइन | पुराने डिवाइस में धीमा परफॉर्मेंस हो सकता है |
बेहतर प्राइवेसी और सिक्योरिटी फीचर्स | कुछ फीचर्स केवल फ्लैगशिप फोन्स तक सीमित हैं |
स्मूथ और फ्लूइड एनिमेशन | स्टोरेज में ज़्यादा जगह लेता है |
मल्टीटास्किंग के लिए बेहतर स्प्लिट स्क्रीन | बैटरी खपत थोड़ी अधिक हो सकती है |
कस्टमाइज़ेशन ऑप्शंस की भरमार | सिस्टम अपडेट में कभी-कभी बग्स आ सकते हैं |
वन हैंड यूज़ मोड में बेहतरीन एक्सपीरियंस | हर देश या डिवाइस पर एक साथ अपडेट नहीं आता |
Samsung Knox से डाटा सुरक्षा | कुछ यूज़र्स को UI भारी लग सकता है |
Samsung One UI 8 Beta Program: Samsung का नया टेस्टिंग प्रोग्राम है। इसमें आप Samsung के मेंबर बनकर अनरिलीज़ फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आपको AI के एडवांस फीचर्स मिलते हैं। इससे यूजर्स को नया एक्सपीरियंस मिलता है और Samsung को फीडबैक मिल जाता है, जिसे वह अपने फीचर्स पर रिलीज़ के पहले ही बग्स को फिक्स कर पाते हैं, जिससे यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस मिलता है। Samsung One UI 8 Beta Program को Samsung के आने वाले कई फोन्स में उपयोग किया जाएगा। अगर आप भी इस प्रोग्राम को जॉइन करना चाहते हैं, तो आप इसे Samsung Members App से जॉइन कर सकते हैं।
यह भी पढ़े: AI युग में शिक्षा और करियर: Demis Hassabis के दृष्टिकोण से सीखें भविष्य की तैयारी कैसे करें