Lenovo लेकर आया है एक बेहतरीन लैपटॉप जो कि आपके रोजमर्रा के कामों को आसान बनाएगा। इसका स्टाइल और वेट भी काफी शानदार है। साथ में कीमत जो आपके बजट में आएगी और फीचर्स से भरा हुआ है। Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 में आपको मिलेगा फिंगरप्रिंट रीडर, ड्यूल माइक, डॉल्बी ऑडियो जो कि आपके काम को काफी आसान बना देते हैं।
इन सबके ऊपर से इसकी कीमत आपको पैसे बचाने में भी मदद करती है। तो जानते हैं इसके फीचर्स को, इसकी कीमत को, और यह आपको इंडिया में कितनी प्राइस तक पड़ेगा। इसके साथ ही जानेंगे कि क्या आपको इस पर छूट मिल सकती है या नहीं?
Lenovo Ideapad Slim 3i 15 के फीचर्स
डिस्प्ले में एंटी-ग्लेयर का साथ।
Lenovo Ideapad Slim 3i 15 में आपको मिलता है 15.3 इंच का IPS, WUXGA जिसमें (1920*1200) के साथ 16:10 रेश्यो और एंटी-ग्लेयर। यह आपको सही सहूलियत देती है अपने काम को करने के दौरान। WUXGA की प्रेजेंस आपके विजुअल्स को और भी अपीलिंग और शार्प बना देती है। इससे आपके कलर कंट्रास्ट खूबसूरती से निखर कर आता है।
यह आपको ज्यादा स्पेस देता है, जो कि आपके मल्टीटास्किंग करने के काम को आसान बनाती है, जैसे कोडिंग, राइटिंग, प्रेजेंटेशन, और एक्सेल के कार्यों में। इसकी एंटी-ग्लेयर एलिमेंट आपको अनचाही रिफ्लेक्शन से भी बचाती है, जो आपकी आँखों के लिए सुखदायक होती है। इससे आपकी आँखें सुरक्षित रहती हैं, जो कि आपको अपने टास्क को लंबे समय तक पूरा करने में मदद करती हैं। एंटी-ग्लेयर काफी सुरक्षित है, आपकी हेल्थ के लिए भी।
Lenovo Ideapad Slim 3i 15 का प्रोसेसर
Lenovo Ideapad Slim 3i 15 में आपको मिलता है एक दमदार प्रोसेसर जो कि आपके लैपटॉप को गति देता है, जिससे कि आप अपने काम को और भी फास्ट कर पाएंगे। 13th Generation Intel Core का चिपसेट मिलता है या AMD HawkPoint, यह वेरिएंट्स पर डिपेंड करता है। Intel Core i3/i5/i7 के साथ आता है।
यह आपके डेली बेसिस काम के लिए काफी हेल्पफुल होने वाला है, जिसमें शामिल है राइटिंग, वेबसाइट, कोडिंग, एक्सेल वर्क, और इंटरनेट टास्क। आप इससे काफी आसानी से कर पाएंगे। यह आपको ग्राफिक्स से रिलेटेड काम में भी मदद कर सकता है, हाई लोडिंग ऐप्स के लिए भी उपयोगी रहेगा। इन सबके अलावा डेली पर्पस के टास्क में आपको कई परेशानियाँ नहीं आने वाली हैं।
Lenovo Ideapad Slim 3i 15 की स्टोरेज

Lenovo Ideapad Slim 3i 15 में आपको मिलता है 8GB/16GB DDR5 और स्टोरेज में 512GB PCIe SSD के साथ, जो कि प्राइस रेंज के अनुसार सही है। आप 8GB वाले वेरिएंट को देखें तो यह आपके काम के लिए बढ़िया है। इसकी स्पीड भी काफी तेज है। और SSD आपके लैपटॉप पर अतिरिक्त भर नहीं आने देगी, जिससे आप अपने काम को काफी स्मूथ तरीके से कर पाएंगे।
ऐप्स के लोडिंग टाइम को भी काफी कम करता है, जो कि आपके काम को बूस्ट करता है। साथ में आपकी बैटरी एफिशिएंसी पर भी पॉजिटिव इम्पैक्ट डालता है जो कि लॉन्ग लास्टिंग आपके काम में मदद करती है। DDR5 का सपोर्ट आपको गेमिंग में भी हेल्पफुल है, जो कि DDR4 की तुलना में काफी फास्ट और बेहतर है।
आप इसे इस तरह से समझ सकते हैं कि इसमें आपको 4800 MT/S की शुरुआती स्पीड है तो वहीं पर DDR4 में यह स्पीड 3200 MT/S मिलती है, जो कि काफी बढ़िया है। पावर कंजम्प्शन के मामले में भी DDR5 वोल्टेज 1.1V है, तो DDR4 से कम कंजम्प्शन है, जो कि पावर की बचत भी होती है।
Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 का कैमरा
Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 में आपको 720p/IR के साथ देखने को मिलता है, जो कि ठीक है। आपको प्राइस रेंज में काफी सही है।
बैटरी लाइफ
Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 में आपको 50 Wh unit तक की बैटरी लाइफ देखने को मिलती है, जो कि ठीक है। आप इसे लंबे समय तक उपयोग में नहीं ले सकते हैं, पर यह डेली बेसिस काम के लिए बढ़िया है।
फीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 15.3-इंच WUXGA (1920×1200), IPS, एंटी-ग्लेयर |
प्रोसेसर | 13th Gen Intel Core i3/i5/i7 या AMD विकल्प |
RAM | 8GB/16GB DDR5 |
स्टोरेज | 512GB PCIe SSD |
बैटरी | 50Wh/60Wh, 3-सेल, 65W फास्ट चार्जिंग |
वजन | लगभग 1.6 किलोग्राम |
पोर्ट्स | 2x USB-A, 2x USB-C, HDMI 1.4, SD कार्ड रीडर, ऑडियो जैक |
कैमरा | 720p/IR कैमरा, प्राइवेसी शटर के साथ |
ऑपरेटिंग सिस्टम | Windows 11 Home, MS Office Home 2024 |
अन्य फीचर्स | MIL-STD 810 ड्यूरेबिलिटी, फिंगरप्रिंट रीडर, ड्यूल माइक, Dolby Audio |
साथ में मिलने वाली एक्सेसरीज़
एक्सेसरी | विवरण |
---|---|
चार्जर | 65W पावर एडॉप्टर |
यूजर मैन्युअल | क्विक स्टार्ट गाइड |
वारंटी कार्ड | लैपटॉप वारंटी कार्ड |
लैपटॉप बैग (कुछ ऑफर में) | ब्रांडेड लैपटॉप बैग |
प्रोटेक्टिव स्लीव (कुछ वेरिएंट्स में) | सॉफ्ट केस |
India में कीमत
Lenovo Ideapad Slim 3i 15 लैपटॉप आपको मिलता है, अफोर्डेबल प्राइस 40,491 से इसकी शुरुआत है, जो कि कुछ वेरिएंट में आपको 52,000 से 63,790 तक में मिलती है। आप सोच रहे होंगे कि यह अफोर्डेबल प्राइस कैसे हुई। तो मैं आपको बताना चाहता हूँ कि आपको इसमें सारे ही दमदार फीचर्स देखने को मिलते हैं, जो कि इस प्राइस रेंज में बहुत ही कम मिलते हैं। तो आपको यह लैपटॉप काफी सही कीमत और प्राइस रेंज में मिलता है।
- लैपटॉप की कीमत ऑफ़र्स और डील्स पर आधारित है। ऑर्डर करने से पहले एक बार अन्य स्रोतों से पुष्टि कर लें।
किसके लिए है Lenovo IdeaPad 3i 15
Lenovo IdeaPad 3i 15 अगर आप एक रोजमर्रा के कामों के लिए कोई लैपटॉप देख रहे हैं, जो कि आपके बजट को कोई भी नहीं बिगाड़े, तो आप एक बार Lenovo IdeaPad 3i 15 को आजमा सकते हैं। यह आपके पॉकेट और काम दोनों के लिए उपयुक्त है। आप इसे आज ही खरीद सकते हैं, जो कि निर्णय लेने वाला है।
FAQ’s
1. क्या Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 में RAM और स्टोरेज अपग्रेड कर सकते हैं?
लैपटॉप के कुछ वेरिएंट्स में RAM और स्टोरेज को अपग्रेड करने की सुविधा मिलती है। आप जरूरत के अनुसार RAM और SSD बढ़ा सकते हैं, लेकिन खरीदने से पहले अपने मॉडल की स्पेसिफिकेशन जरूर जांचें।
2. क्या Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 में फिंगरप्रिंट रीडर और प्राइवेसी शटर है?
Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 फिंगरप्रिंट रीडर और 720p/IR कैमरा के साथ प्राइवेसी शटर की सुविधा दी गई है, जिससे आपकी सुरक्षा और प्राइवेसी बनी रहती है।
3. क्या Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 के साथ MS Office और लैपटॉप बैग मुफ्त मिलता है?
Lenovo IdeaPad Slim 3i 15 लैपटॉप के साथ MS Office Home 2024 लाइफटाइम फ्री मिलता है। लैपटॉप बैग या स्लीव कुछ ऑफर्स या वेरिएंट्स में मुफ्त मिल सकता है, इसलिए खरीदते समय आधिकारिक वेबसाइट या सेलर की डिटेल्स जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़े: Lenovo ThinkPad X1 2-in-1 Review: एक प्रीमियम बिज़नेस लैपटॉप का सम्पूर्ण विश्लेषण