OnePlus आज के समय में एक प्रीमियम कंपनी बन चुकी है। इस कंपनी का फोन ग्राहकों को काफी पसंद आता है। जानकारी के लिए बता दें कि, बहुत जल्द OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 इंटरनेशन बाजारों में लॉन्च होने वाले है। OnePlus यही चाहता है कि वह कम कीमत में शानदार स्मार्टफोन लोगों को उपलब्ध करा सके। चलिए जानते OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 के फीचर्स के बारे में…
कहां किया जाएगा लॉन्च ?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, टिप्सटर Yogesh Brar ने इस लॉन्च की घोषणा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करके बताया। जिसमें लिखा था कि इस फोन को इंटरनेशन बाजारों में 8 जुलाई को पेश किया जाएगा। रिपोर्ट में यह भी पता चला कि, यह फोन Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition का दूसरा वर्जन हो सकता है।

बता दें कि, OnePlus Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition को केवल मात्र चीन के बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। Ace 5 Racing Edition में कई तगड़े प्रोफेसर का इस्तमाल किया गया है। जो कि nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9400e है। Ace 5 Ultra और Ace 5 Racing Edition को कंपनी ने एंड्रॉयड 15 के आधार पर बनाया है l
OnePlus Nord 5 Specifications
वहीं दूसरी तरफ OnePlus Nord 5 को लेकर यह उम्मीद लगाई गई है कि इसमें MediaTek Dimensity 9400+का तगड़ा प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इस फोन में 12 GB तक RAM और 256 GB का स्टोरेज मिल जाएगा। OnePlus Nord 5 में 50 MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा और 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में आपको 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9400+ |
| रैम | 12GB तक |
| स्टोरेज | 256GB |
| डिस्प्ले | 6.83 इंच AMOLED, 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP |
| अल्ट्रा वाइड कैमरा | 8MP |
| फ्रंट कैमरा | 16MP (सेल्फी व वीडियो कॉल्स के लिए) |
| बैटरी | 6,700mAh |
OnePlus Nord CE 5 Specifications
OnePlus Nord CE 5 में आपको 6.77 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल जाएगा। बात की जाए रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 120 Hz देखने को मिलेगा। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि इसमें भी Dimensity 9400e का तगड़ा प्रोसेसर मिल सकता है।
| फीचर | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.77 इंच AMOLED, 120Hz रिफ्रेश रेट |
| प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 9400e |
| प्राइमरी कैमरा | 50MP |
| अन्य जानकारी | अभी सीमित विवरण उपलब्ध; आगामी हफ्तों में खुलासा संभव |
OnePlus Nord CE 5 में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आने वाले सप्ताह में इन दोनों फोन के बारे मे और भी जानकारी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: OnePlus 12 में अब तक की सबसे बड़ी कटौती, 16GB RAM वेरिएंट की कीमत में भारी गिरावट













