---Advertisement---

Elon Musk का सुपर ऐप मचाएगा धमाल, जानें कैसे करेगा खर्च कम

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Elon Musk
---Advertisement---

दुनिया के जाने माने सबसे चर्चित इंसान Elon Musk एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में तहलका मचाने के लिए योजना बना रहा है। जैसे कि आप सभी को पता है कि Starlink पूरी दुनिया में खूब नाम कमा रहा है। अब वहीं एक बार फिर एलन मस्क अपना पूरा फोकस डिजिटल पेमेंट और फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी को इस दुनिया में लाने का है।

Elon Musk बना रहा है पावरफुल App

आप सभी को बता दें कि, Elon Musk ने ट्विटर को खरीद कर उसका नाम X रख दिया है। अब जल्द ही मस्क इस दुनिया में एक ऐसा सुपर पॉवर ऐप बनाने जा रहा है। जिससे आप शॉपिंग, बैंकिंग, इन्वेस्ट इत्यादि सब आसानी से कर पाएंगे।

X CEO का क्या है कहना?

आपको जानकर हैरानी होगी कि, X के CEO लिंडा ने कहा कि, बहुत जल्द आप सभी लोग X पर पोस्ट के साथ आप पिज्जा से लेकर सब चीजों का पेमेंट कर देंगे। खास बात यह है कि आप अब x से शॉपिंग भी कर पाएंगे

X को लेकर कंपनी का प्लान यह है कि, लोगों के लिए बहुत जल्द डिजिटल वॉलेट को लॉन्च किया जाएगा। जिससे लोग अपना सामान भी खरीद पाएंगे, किसी को पैसा भी भेज सकेंगे। इसी के साथ सारा पेमेंट भी कम समय में जल्दी कर पाएंगे। वहीं दूसरी तरफ कंपनी लोगों के लिए X डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी लेकर आने वाली है।

Elon Musk का कैसा रहेगा APP

Elon Musk एक ऐसे ऐप पर काम कर रहे हैं जिससे यूजर्स को अलग-अलग काम करने के लिए अलग-अलग APP का इस्तेमाल न करना पड़े। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, चीन में जैसे की Wechat एक मल्टी यूज ऐप है।

Elon Musk

जिसमें आप चैटिंग पेमेंट बुकिंग और शॉपिंग सब कुछ आसानी से कर पाते हैं। इसी तरह मास्क भी X को शानदार और पॉवर फुल ऐप बनाने के बारे में सोच रहा है जो एक के साथ कई काम आसानी से कर पाए।

X Apps में दिखेगा कुछ खास

Elon Musk चाहता है कि उसका X ऐप Wechat के जैसे रहे। क्योंकि वीचैट की सहायता से आप शॉपिंग बैंकिंग पेमेंट सोशल मीडिया सब कुछ एक ही ऐप से चला सकते हैं। देखा जाए तो इस कदम पर WhatsApp भी चल रहा है। लेकिन व्हाट्सएप को इसमें कुछ खास हासिल नहीं हुआ है। हालांकि एलन मस्क अपनी किस्मत को आजमाने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है।

सबसे पहले कहां होगी शुरुआत?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, X की ये डिजिटल पेमेंट सर्विस और X Money की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में किया जाएगा। जिसके बाद इसे धीरे धीरे सभी देशों में लॉन्च किया जाएगा।

बड़ी जानकारियां है कि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा ।लेकिन भारत के लिए खास बात यह है कि, यह खुद में एक बड़ा डिजिटल मार्केट का हब बन चुका है। लेकिन आने वाले समय में X ऐप को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: सिर्फ ₹42,000 में बनता है सबसे महंगा iPhone, फिर क्यों बिकता है ₹1.32 लाख में? जानिए पूरा राज़

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment