Starlink की एंट्री भारत में लगभग तय हो चुकी है। क्योंकि सरकार ने एलन मस्क की कंपनी को सर्विस शुरू करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जो एक इवेंट के दौरान बताया कि, SpaceX की Starlink की तरफ से भारत में सर्विस शुरू करने की सारी प्रक्रिया पूर्ण रूप से पूरी कर ली गई है। वही रेगुलेटरी और लाइसेंसिंग भी अप्रूव मिलने के बाद वह भारत में अपने सैटेलाइट सर्विस आसानी से शुरू कर सकते हैं।
Starlink कि हो चूकि हैं सारी तैयारियां ?
अपनी बात को आगे रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि, सरकार की तरफ से Starlink के अफॉर्डेबल सैटेलाइट बेस्ड सर्विस की एंट्री को लेकर पूरे काम कर लिए गए हैं। बस इंतजार यह है कि, एलन मस्क की कंपनी को भारतीय नेशनल स्पेस प्रमोशन एवं ऑथराइजेशन सेंटर से जल्दी अप्रूव मिल जाए। जिससे काम जल्दी शुरू किया जा सके। वहीं भारत में सैटेलाइट संबंधित सर्विस को IN-SPACe नियंत्रण करती है।

सूत्रों के अनुसार, एलन मस्क की कंपनी SpaceX भारत में अपनी सैटेलाइट सर्विस को आने वाले दो महीने के अंदर शुरू कर सकती है। केंद्रीय संचार मंत्री ने यह भी कहा कि कंपनी फिलहाल भारत में बसे स्टेशन बनने पर लगी हुई है। खास बात यह है कि IN-SPACe के चेयरमैन पवन गोयनका ने यह दावा किया है कि Starlink के सभी लाइसेंस से जुड़ी जरूरतों को तुरंत एड्रेस किया जा रहा है।
IN-SPACe से अप्रूवल का इंतजार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, IN-SPACe का गठन भारत सरकार ने साल 2020 में किया था। वहीं दूसरी तरफ, IN-SPACe ने स्टारलिंक को लेटर ऑफ इंटेंट को पहले ही जारी कर दिया था। इसी के साथ इसका ड्राफ्ट भी पहले ही तैयार कर लिया गया है। जानकारी मिल रही है कि जैसे ही अप्रूवल मिलेगा भारत में काम को तुरंत शुरू कर दिया जाएगा। इस समय स्टारलिंक SpaceX के 6,750 लोअर ऑर्बिट सैटेलाइट्स के जरिए हाई स्पीड ब्रॉडबैंड सर्विस दुनिया के 105 से ज्यादा देशों में मौजूद है।
बता दे कि भारत के अलावा Starlink पड़ोसी देशों जैसे कि भूटान और बांग्लादेश में भी अपनी सर्विस पहले से ही शुरू कर दिया है। उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि भारत में इस सर्विस की कीमत बहुत कम होगी। क्योंकि, सरकार ने कंपनी को अफॉर्डेबल सैटलाइट इंटरनेट सर्विस देने के लिए भी सख्त निर्देश दिया है।
भूटान और बांग्लादेश में स्टर्लिंग कि सर्विस के लिए हर महीने लगभग ₹3000 देने पड़ते हैं इसके अलावा अगर आप एक टाइम का इक्विपमेंट खर्च करते हैं तो ₹30,000 लगेंगे।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A06 5G: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन ₹9,000 से भी सस्ता











