Google Search अगर पहले से भी ज्यादा एडवांस हो जाए तो कैसा रहेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अब आपको सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि Google Search पहले से कई गुना ज्यादा एडवांस और तेज़ हो गया है।
क्योंकि भारत में कंपनी ने AI Mode फीचर को रोल आउट कर दिया है। जो किसी भी क्वेरी पर तुरंत रिस्पॉन्स देगा। यही नहीं अब आपको पहले से ज्यादा बेहतरीन और सटीक उत्तर देगा।
मिलेगा अब सटीक जवाब
इस कार्य को करने के लिए Google लंबे समय से इसपर काम कर रहा था। कुल मिलाकर यह कहना सही होगा कि, पहले की अपेक्षा गूगल बेहतरीन कंटेंट भी प्रोवाइड करेगा। खास बात यह है कि यूजर्स को इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए किसी भी तरह की लॉगिन करने की कोई भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस बात की जानकारी गूगल ने एक ब्लॉक पोस्ट के जरिए दी है जिसमें गूगल ने यह कहा है कि AI Mode फीचर यूजर्स को सर्च टैब में दिखाई देने लगेगा। वहीं स्मार्टफोन यूजर को गूगल ऐप में इसके लिए अलग से टैब भी दिखेगा। इसी के साथ अब यूजर अंग्रेजी में इस टूल का प्रयोग कर सकते हैं।
Google Search कैसे करेगा काम?
Google Search में जो नया फीचर जोड़ गया है। जिसके वजह से अब यूजर्स को किसी भी सवाल का जवाब विस्तार में मिल जाएगा। उदाहरण के लिए अगर आप Google Search पर कोई भी प्रश्न करते हैं तो आपको उसके बारे में पूरी डिटेल, फोटो सब कुछ मिलेगा।

इसी के साथ अगर आपकी कोई भी क्वेरी है तो उसका भी जवाब पूरे डिटेल के साथ दिया जाएगा। इतना ही नहीं इसमें यूजर को एंड-टू-एंड एआई सर्च का एक्सपीरियंस भी मिलेगा।
कैसे करें इस्तेमाल ?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Google Search में इस AI Mode फीचर्स को पेज वाइज रोल आउट किया जाएगा। मतलब साफ है कि जल्द ही इस फीचर का इस्तेमाल यूजर्स कर पाएंगे। अगर आप सोच रहे होंगे कि यूज कैसे करेंगे तो चलिए बताती हूं। इस फीचर का उपयोग करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल सर्च में जाना होगा।
फिर वहां आप कुछ भी सर्च यानी खोजने के लिए डेडिकेटेड का ऑप्शन मिलेगा। जिसे आप सेलेक्ट करके गूगल पर कुछ भी आसानी से सर्च कर सकते है। जानकारी के लिए बता दें कि, यह एक मल्टीमॉडल AI टूल है। जिसमें टाइप करने के साथ आप वॉइस और फोटो के जरिए भी किसी भी चीज की जानकारी ले सकते हैं। इससे आपका समय भी बचेगा और सभी सवालों का जवाब चुकटिकयों में मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें: Mobile Phones Under 20000: अगर आपको भी चाहिए 20,000 में सबसे दमदार फोन, तो यहां जानें कौन है नंबर 1?











