मार्क जुकरबर्ग का WhatsApp लगभग सभी लोग चलाते हैं। वहीं इसे तगड़ा टक्कर देने के लिए जैक डोर्सी ने एक नया ऐप लॉन्च कर दिया है जिसका नाम BitChat है। जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है। आप सभी को पता है कि, WhatsApp आज के समय में एक मशहूर चैट ऐप बन चुका है।
वहीं दूसरी ओर BitChat प्राइवेसी और Web3 टेक्नोलॉजी के दम पर पूरे गेम को बदलने के बारे में सोच रहा है। लोगों के मन में फिलहाल एक ही सवाल चल रहा है कि दोनों में से कौन सा ऐप है सबसे बेस्ट?
WhatsApp क्यों है इतना लोकप्रिय ?
जानकारी के लिए बता दें कि, WhatsApp की शुरुआत 2009 हुई थी। जैसे कि आप सभी को पता है कि, अब यह मेटा का हिस्सा बन चुका है। इस ऐप का इस्तेमाल भारत के साथ अनेक देशों में किया जाता है। यह एक सिंपल ऐप है। जिसमें चैट से लेकर वीडियो और वॉयस कॉल सब आसानी से किया जा सकता है। अब वहीं इसे डेवलप करने के लिए WhatsApp चैनल्स और बिजनेस चैट की भी सुविधा दी जा चुकी है।

इस ऐप की सबसे खास बात यह है कि, इसे आप स्मार्टफोन में आसानी से चला सकते है। इसी के साथ इसमें डाटा का भी कम उपयोग होता है साथ ही इसका इंटरफेस भी बहुत आसान है। इसमें भी प्राइवेसी की सारी सुविधा उपलब्ध है। जैसे कि एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
BitChat में क्या है खास ?
चलिए अब जानते हैं जैक डोर्सी के नए और इनोवेटिव ऐप BitChat के बारे में जिसका जिक्र हालही में X पर किया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि, BitChat को उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जिन्हें प्राइवेसी और टेक्नोलॉजिकल फ्रीडम की आवश्यक होती है।
बता दें कि, BitChat वेब 3 ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के आधार पर बना है। वहीं यह App पूर्ण रूप से डीसेंट्रलाइज्ड है। मतलब कि, यूजर का डेटा किसी भी सेंट्रल सर्वर पर नहीं होता है। इस ऐप में आपको इनबिल्ट क्रिप्टो वॉलेट, एन्क्रिप्टेड चैट, फाइल शेयरिंग फीचर्स देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि, इसमें विज्ञापन नहीं मिलेगा।
सबसे जबरदस्त बात यह है कि, यह ऐप बिना इंटरनेट के भी काम कर करेगा। वहीं अगर आप इस ऐप को ब्ल्यूटूथ से कनेक्ट कर देते हैं तो आप आसानी से किसी से भी चैट कर पाएंगे। महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि, इस ऐप को आम लोगों के लिए लॉन्च नहीं किया गया है। लेकिन इसे लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह है।
WhatsApp बनाम BitChat कौन है अच्छा ?
अब आपने सोच रहे होंगे कि आपके लिए कौन सा ऐप सबसे बेस्ट हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अगर आप एक भरोसेमंद, सिंपल, फास्ट और फैमिली फ्रेंडली चैटिंग ऐप चाहते हैं तो आपके लिए WhatsApp सबसे बेहतरीन विकल्प होने वाला है। लेकिन अगर प्राइवेसी को सबसे ज्यादा अहमियत देते हैं तो आपके लिए Web3 सही रहने वाला है।
यह भी पढ़ें: Samsung Tri-Fold Phone की पहली झलक आई सामने, लॉन्च डेट भी हुई लीक











