Moto G96 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया हैं l वही इसे दमदार प्रोसेसर के साथ बनाया गया है जो कि Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 है। यह प्रोसेसर इतना तगड़ा है कि फोन के परफॉमेंस को और भी बेहतरीन बनाता है।
Moto G96 5G फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस मिल जाएगा और ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ तैयार किया गया है। कंपनी ने फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया है।
इतना ही नहीं आपका स्मार्टफोन धूल और पानी से भी बचा रहेगा क्योंकि इस फोन को IP68 की रेटिंग दी गई है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी दिया गया है जिससे फोन का स्क्रीन लंबे समय तक चलेगा। यह फोन कई कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में मौजूद होगा। तो चलिए जानते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में…
कितनी है Moto G96 5G की कीमत?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, Moto G96 5G दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है। बताते चले की 8GB रैम प्लस 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है वही 8GB रैम प्लस 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत आपको 19,999 रुपए पड़ेगी। यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में मौजूद है। इसी के साथ इस फोन को फ्लिपकार्ट पर 16 जुलाई से खरीद पाएंगे।
- Moto G96 5G दो वेरिएंट में लॉन्च हुआ है
- 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत ₹17,999 है
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹19,999 है
- फोन 4 कलर ऑप्शन में मिलेगा
- इसे Flipkart पर 16 जुलाई से खरीदा जा सकेगा
क्या हैं स्पेसिफिकेशन्स?
Moto G96 5G स्मार्टफोन में आपको 6.67-inch का Full HD+ pOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। जैसे कि, मैने आपको पहले भी बताया कि कंपनी इस फोन के स्क्रीन बचाने के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रयोग किया है।
| फीचर | जानकारी |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.67-inch Full HD+ pOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट |
| स्क्रीन प्रोटेक्शन | Gorilla Glass 5 |
| प्रोसेसर | Snapdragon 7s Gen 2 |
| रैम और स्टोरेज | 8GB रैम, 128GB / 256GB स्टोरेज विकल्प |
| रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी (OIS) + 8MP अल्ट्रा वाइड |
| फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा (4K रिकॉर्डिंग सपोर्ट) |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K फ्रंट और रियर दोनों कैमरों में |
| बैटरी | 5,500mAh |
| चार्जिंग सपोर्ट | 33W Fast Charging |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 आधारित Hello UI |
| सिक्योरिटी अपडेट | 3 साल तक का अपडेट |
| AI फीचर्स | AI कैमरा, AI टच, AI UI फीचर्स |
| फिंगरप्रिंट सेंसर | In-display fingerprint sensor |
| रंग विकल्प | 4 कलर ऑप्शन |
इसी के साथ यह फोन आपको Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के साथ मिलेगा। आपको 8GB रैम और 256GB तक का स्टोरेज मिलेगा।

यह फोन एंड्रॉयड 15 के आधार पर बना है जो Hello UI पर काम करता है। इसी के साथ कंपनी ने इसमें 3 साल का सिक्योरिटी अपडेट का ऑफर भी दिया है। खास बात यह है कि फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा। फ्रंट की बात करें तो 32 MP का दमदार सेल्फी कैमरा दिया गया है जिससे आप अपनी अच्छी तस्वीर कैद कर सकते हैं।
इस फोन में OIS का सपोर्ट भी मिलेगा। फ्रंट और रियर दोनों में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन भी दिया जाएगा। स्मार्टफोन में AI के जबरदस्त फीचर्स भी देखने को मिलेंगे और इस फोन को बेहतरीन पावर देने के लिए 5,500mAh की दमदार बैटरी भी मिलेगी। जो 33 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया।जिससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: Redmi Note 14 Pro पर बड़ा प्राइस कट, सस्ते में मिल रहा दमदार 5G फोन













