Apple इसी साल सितंबर में iPhone 17 सीरीज को लॉन्च करने वाला है। वहीं अगर आप कम बजट में किसी अच्छे फोन की तलाश में है तो यह खबर आपके लिए है क्योंकि iPhone 14 पर भारी डिस्काउंट चल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि आप कम कीमत के साथ इस फोन को अपने घर ले जा सकते हैं। यहां आपको एक नहीं कई सारे ऑफर मिल रहे हैं तो चलिए जानते हैं iPhone 14 पर मिलने वाले ऑफर के बारे में…
iPhone 14 Price & Offers
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, iPhone 14 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट का फोन फ्लिपकार्ट पर 49,999 में मिल रहा है जबकि इसे लॉन्च 79,900 में किया गया था। बात की जाए बैंक ऑफर की तो अगर आप एक्सिस बैंक कार्ड से ट्रांजैक्शन करते हैं तो आपको 2250 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद इस फोन की कीमत 47,749 रुपए हो जाएगी।
| डिटेल | जानकारी |
|---|---|
| लॉन्च प्राइस | ₹79,900 |
| Flipkart सेल प्राइस | ₹49,999 |
| बैंक ऑफर (Axis Bank) | ₹2,250 का इंस्टेंट डिस्काउंट |
| बैंक ऑफर के बाद कीमत | ₹47,749 |
| एक्सचेंज ऑफर (अधिकतम) | ₹41,000 तक (फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर) |
| टोटल अधिकतम बचत | ₹32,151 (लॉन्च कीमत की तुलना में) |
| वेरिएंट | 128GB स्टोरेज |
इतना ही नहीं यहां आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। अगर आप अपने इसी फोन या फिर पुराने फोन को एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आप 41000 की बचत आसानी से कर सकते हैं।

लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम दाम एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा। फिलहाल यह फोन लॉन्च कीमत के हिसाब से करीब 32,151 सस्ता मिल रहा है। तो इस ऑफर को अपने हाथ से न जाने दें।
iPhone 14 Specifications
iPhone 14 स्मार्टफोन में आपको 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 2532 x 1170 पिक्सल है। वहीं बात की जाए पीक ब्राइटनेस की तो वह आपको 1200 निट्स मिल जाएगा। इस फोन का परफॉमेंस बेहतरीन है।क्योंकि इसमें हैक्सा कोर A15 Bionic प्रोसेसर का इस्तमाल किया गया है।
| स्पेसिफिकेशन | डिटेल्स |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.1 इंच Super Retina XDR OLED |
| रेजोल्यूशन | 2532 x 1170 पिक्सल |
| पीक ब्राइटनेस | 1200 निट्स |
| प्रोसेसर | Hexa-core A15 Bionic चिपसेट |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS 18 (अपडेटेड) |
| रियर कैमरा सेटअप | 12MP (वाइड) + 12MP (अल्ट्रा-वाइड) |
| फ्रंट कैमरा | 12MP सेल्फी कैमरा |
| डाइमेंशन (लंबाई x चौड़ाई x मोटाई) | 146.7 x 71.5 x 7.8 मिमी |
| वजन | 172 ग्राम |
वहीं यह फोन iOS 18 पर काम करता है। फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो आईफोन 14 में आपको 12 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिल जाएगा। वहीं इसके फ्रंट और वीडियो कॉलिंग कैमरे की बात करें तो 12 मेगापिक्सल का आपको सेल्फी कैमरा भी दिया जा रहा है। फोन की डाइमेंशन की बात करें तो आईफोन की लंबाई 146.70 मिमी, मोटाई 71.50 मिमी, चौड़ाई 7.80 मिमी और वजन 172 ग्राम है।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट वायरल: Apple का सबसे पतला iPhone भी नहीं टूटा!













