OnePlus एक बेहतरीन स्मार्टफोन ब्रांड है। जो कि यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए फोन लॉन्च करती है। लेकिन अगर आप भी फोन खरीदने की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि, OnePlus Nord CE 5 पर धमाकेदार ऑफर चल रहा है। यह डिस्काउंट कहीं और भी Amazon पर मिल रहा है।
यहां आपको एक नहीं कई सारे ऑफर मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं इस OnePlus Nord CE 5 फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में…
OnePlus Nord CE 5 Price
OnePlus Nord CE 5 बेहतरीन फोन है। जिसमें आपको कई वेरिएंट भी मिल जाएंगे। अगर आप 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को खरीदते हैं तो इसकी कीमत आपको 24,999 रुपए पड़ेगी। लेकिन आपके यहां बैंक ऑफर भी मिलेगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| वेरिएंट | 8GB RAM + 128GB स्टोरेज |
| एमआरपी (बिना ऑफर) | ₹24,999 |
| बैंक ऑफर | एक्सिस बैंक / ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट पर ₹2,000 की छूट |
| ऑफर के बाद कीमत | ₹22,998 |
| एक्सचेंज ऑफर | अधिकतम ₹23,550 तक की छूट (फोन की कंडीशन व मॉडल पर निर्भर) |
जी हां अगर आप इस फोन का भुगतान एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से करते हैं तो आपको ₹2000 का डिस्काउंट मिलेगा। इसके बाद इस फोन की कीमत 22,998 रुपए हो जाएगी। यही नहीं यहां आपको एक और ऑफर दिया जा रहा है जो की एक्सचेंज है।

इस ऑफर के अनुसार अगर आप अपने फोन को या फिर जो उसमें फोन दिया हो उसे अगर आप एक्सचेंज करते हैं तो आप 23,550 रुपए अपना बचा सकते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
OnePlus Nord CE 5 Features, Specifications
OnePlus Nord CE 5 फोन में आपको 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले मिल जाएगी। जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल हैं वहीं अगर रिफ्रेश रेट की बात करें तो 120Hz है। वहीं 300Hz टच सैंपलिंग रेट मिलेगा।
इस फोन का परफॉमेंस काफी शानदार होने वाला हैं। क्योंकि, इस फोन में 4nm प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
| फीचर | विवरण |
|---|---|
| डिस्प्ले | 6.77 इंच OLED डिस्प्ले |
| रेजोल्यूशन | 2392 × 1080 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 120Hz |
| टच सैंपलिंग रेट | 300Hz |
| प्रोसेसर | मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स (4nm प्रोसेस बेस्ड) |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | Android 15 पर आधारित OxygenOS 15 |
| रियर कैमरा | 50MP (प्राइमरी) + 8MP (अल्ट्रा वाइड) |
| फ्रंट कैमरा | 16MP सेल्फी कैमरा |
| कनेक्टिविटी | ड्यूल सिम, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC आदि |
| बैटरी | 7,100mAh |
| फास्ट चार्जिंग | 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिल जाएगा। वही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने की बात करें तो 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा रहा है। इस फोन में आपको कनेक्टिविटी के सारे ऑप्शन मिलेंगे।
जैसे कि ड्यूल सिम, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी इत्यादि। इस फोन की खास बात है कि इसमें आपको 7,100mAh की दमदार बैटरी मिलने वाली है। जो कि 80 वॉट SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
यह भी पढ़ें: iPhone 17 Air का बेंड टेस्ट वायरल: Apple का सबसे पतला iPhone भी नहीं टूटा!













