---Advertisement---

Honor Pad X7 लॉन्च: ₹7,700 की रेंज में दमदार टैबलेट!

By Afreen Bano

Updated On:

Follow Us
Honor X7 Pad

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Honor ने अपना नया pad मार्केट में लांच कर दिया है। ये दमदार टैबलेट इस बार नए वाराइटीज़ के साथ उपलब्ध है। 8.7 इंच डिस्प्ले से लेकर बढ़िया कैमरा क्वालिटी और अपग्रेडेड सॉफ्टवेयर सब कुछ मिलेगा।

Honor Pad X7 डिस्प्ले

इसमें 8.7 इंच का HD +LCD डिस्प्ले मौजूद है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है जो कि स्मूथ स्क्रीन चलाने में मदद करेगा। निट्स ब्राइटनेस की बात करें तो ये Honor Pad X7 में 625 निट्स ब्राइटनेस के साथ लांच किया गया है। इसका इस्तेमाल यूज़र्स धूप में भी आसानी से कर सकते हैं।

प्रोसेसर और रैम

Honor Pad X7 में Snapdragon 680 प्रोसेसर का उपयोग किया गया है जिसके इस्तेमाल से यूज़र्स को तेज़ परफॉरमेंस में मदद मिलेगी और इसी के साथ-साथ इसमें 6GB तक की RAM और 128GB का स्टोरेज मिलेगा। यहाँ पर यूज़र्स स्टोरेज को अपने हिसाब से बढ़ा भी सकते हैं मतलब बिना किसी रुकावट के ऐप्स और गेम्स अब आसानी से लम्बे समय तक चला सकेंगे।

Honor Pad X7 बैटरी और चार्जिंग

इसकी बैटरी एक बार चार्ज करके घंटों तक चलाई जा सकती है क्यूँकि ये 7,020 mAh की बड़ी बैटरी है जो काफ़ी पावरफुल होती है। इसी के साथ रिवर्स चार्जिंग और 10W वायर्ड चार्जिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।

Honor Pad X7 कैमरा

इसमें ज़बरदस्त 8 मेगापिक्सल (MP) का बैक कैमरा और 5 मेगापिक्सल (MP) का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसमे फोटो से लेकर वीडियो कॉल सब कुछ शानदार होगा।

Honor Pad X7 सॉफ़्टवेयर

ये सॉफ्टवेयर google के लेटेस्ट सिस्टम Android 15 टैबलेट पर चलता है।जो बढ़िया सिक्योरिटी और बेहतरीन फीचर्स की ओर इशारा करता है।

Honor Pad X7 टेस्टिंग

Honor ने इसे लांच करने के साथ आधिकारिक तौर पर ये पुष्टि की है कि इस टैबलेट ने कुल मिलाकर 42 सख़्त टेस्ट पास किए हैं।जिससे ये साफ़ है की यूज़र्स को इसकी सेफ्टी को लेकर कोई चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। Honor Pad X7 गिरने से लेकर हर तरह के दबाव आसानी से झेलने में सक्षम होगा।

आइए संक्षिप्त रूप में इसके फीचर्स पर एक नज़र डालें:


फीचर
जानकारी
स्क्रीन8.7” LCD, 90Hz
रेजोल्यूशन1340×800
ब्राइटनेस625 निट्स
प्रोसेसरSnapdragon 680
रैम4GB / 6GB
स्टोरेज128GB Expandable
बैटरी7020mAh
चार्जिंग10W Wired
रिवर्स चार्जSupported
रियर कैमरा8MP
फ्रंट कैमरा5MP
सिस्टमAndroid 15
वज़न365g
रंगग्रे
साइज211.8×124.8×7.99 mm
मज़बूती42 टेस्ट पास
क़ीमत₹7700 (SAR 349)
उपलब्धतासऊदी ऑनलाइन
टचस्क्रीन टेस्टिंगटच क्लिक ड्यूरेबिलिटी और डिस्टॉर्शन टेस्ट

Honor Pad X7 की कीमत

इसकी क़ीमत की बात करें तो ये अच्छे दाम में और बढ़िया ऑफर के साथ फिलहाल सऊदी में ऑनलाइन उपलब्ध है जहाँ पर आप इसे SAR 349 जो की भारतीय क़ीमत के अनुसार लगभग ₹7,700 में आराम से ख़रीद सकते हैं। आगे बढ़कर इसका दाम कुल मिलाकर SAR 449 यानी ₹9,900 हो जाएगा। जिन्हें सस्ती क़ीमत में एक बढ़िया पैड का इंतज़ार था उन्हें देर ना करते हुए Honor Pad X7 का ये अच्छी परफॉरमेंस, स्पीड और कैमरा वाला डिवाइस एक बार ज़रूर देखना चाहिए।

यह भी पढ़ें: भारत में लॉन्च हुआ OnePlus Pad Lite: दमदार फीचर्स ₹15,999 से शुरू

Follow Us On

Afreen Bano

मैं एक अनुभवी कंटेंट राइटर और मास कम्युनिकेशन में पोस्टग्रेजुएट हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी, खासकर स्मार्टवॉच और लैपटॉप जैसे गैजेट्स पर लिखना पसंद है। मेरा उद्देश्य है कि टेक्नोलॉजी से जुड़ी जटिल जानकारियों को आसान, स्पष्ट और उपयोगी भाषा में आम पाठकों तक पहुँचाया जाए। लेखन के माध्यम से मैं तकनीक को समझने और अपनाने की प्रक्रिया को सरल और रोचक बनाना चाहती हूँ।

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment