---Advertisement---

Android 16 होगा Motorola फोन्स के लिए आखिरी अपडेट, सिक्योरिटी सपोर्ट रहेगा जारी

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
Xiaomi

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

Android 16 को आधिकारिक रूप से पिछले महीने ही लॉन्च कर दिया गया था। वहीं यह अपडेट सबसे पहले पिक्सल स्मार्टफोन में देखने को मिला था। खास बात यह है कि, अब Android कम्पनियां इन अपडेट के लिए लाइन में लग चुकी है।

जी हां, लेकिन अभी तक Motorola ने इस बात को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है कि, एंड्रॉयड 16 को कब रोलआउट किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि इस नए अपडेट के बाद स्मार्टफोन को और नया अपडेट नहीं मिलेगा। ऐसा क्यों ? चलिए जानते हैं।

Android 16 पर रुक जाएगा इन Motorola डिवाइसेज का सफर

Motorola की Edge सीरीज, G सीरीज और Razr सीरीज के कुछ स्मार्टफोन्स को Android 16 के बाद अगला Android वर्जन नहीं दिया जाएगा। Motorola Edge 40 Pro जो Android 13 के साथ मार्केट में पेश किया गया था। उसे Android 16 का आख़िरी अपडेट दिया जाएगा। इसी तरह Motorola Edge (2024) और Motorola ThinkPhone को भी Android 16 के बाद कोई बड़ा अपडेट नहीं मिलेगा।

Motorola के 2023 में लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन्स जैसे Motorola Razr 40 (Razr 2023) और Razr 40 Ultra (Razr+ 2023) को भी Android 16 के बाद कोई भी अपडेट नहीं मिलेगा। वहीं दूसरी तरफ Moto के जितने भी बजट फ्रेंडली फोन हैं जैसे कि Moto G85, Moto G55 और Moto G35 इन्हें भी 16 अपडेट के बाद कोई अगला नया अपडेट नहीं दिया जाएगा।

वहीं देखा जाए तो Motorola का Pad 60 Pro टैबलेट जो Android 14 के साथ लॉन्च किया गया था, अब उसे भी Android 16 के बाद आगे कोई भी OS का अपडेट नहीं मिलेगा।

सिर्फ सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे आगे

Android 16

फिलहाल, सबसे बड़ी जानकारी यह है कि ऊपर दिए हुए डिवाइसेज़ में जिन्हें एंड्रॉयड 16 का अपडेट मिल जाएगा। उसके बाद कोई नया एंड्रॉयड वर्जन नहीं दिया जाएगा। लेकिन मोटरोला के सपोर्ट पॉलिसी के अनुसार, इन्हें कुछ सालों तक सिक्योरिटी अपडेट जरूर दिया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि, उनकी बेसिक सिक्योरिटी और प्राइवेसी बनी रहे।

Android 16 अपडेट कब मिलेगा?

सूत्रों के अनुसार, Motorola ने इस बात को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी है कि एंड्रॉयड 16 को कब शुरू किया जाएगा। लेकिन अनुमान यह लगाया जा रहा है कि एंड्रायड 16 को सितंबर या अक्टूबर के पास रोल आउट किया जा सकता है। अब आप सोचेंगे कि किस डिवाइस को पहले अपडेट मिलेगा। तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, यह अपडेट नए डिवाइस में सबसे पहले शुरू किया जाएगा। वहीं पुराने फोन को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है

Motorola अभी भी दे रहा है Android 15

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, Motorola एक ऐसी स्मार्टफोन कंपनी है। जो आमतौर पर अपने कॉम्पटीटर्स के मुकाबले अपडेट्स को देने में थोड़ा टाइम लगा देता हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है। क्योंकि, कंपनी अभी अपने कुछ डिवाइसों में एंड्रॉयड 15 का अपडेट दे रही है। लेकिन कुछ स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 16 अपडेट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें: Oppo Find X8 Pro पर भारी छूट, Amazon पर मिल रही शानदार डील

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment