Vivo आज भारत के बाजार में अपना शमादान फोन Vivo T4R 5G को लॉन्च कर दिया है। यह फोन काफी तगड़ा होने वाला है। वहीं दूसरी तरफ यह फोन भारत का सबसे पहला स्लिम क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन होने वाला है। इसमें आपको एक से बढ़कर एक फीचर देखने को मिल जाएगा।
बता दें कि,Vivo T4R 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट का प्रयोग किया गया है। तो चलिए जानते हैं, Vivo T4R 5G के फीचर और कीमत के बारे में…
Vivo T4R 5G कब होगा लॉन्च
Vivo T4R 5G स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने वाला है। इस दमदार फोन को आज यानी की 31 जुलाई को भारतीय बाजार में दोपहर 12:00 लॉन्च कर दिया गया है फोन की कीमत की बात करें तो ₹20000 से कम होने की उम्मीद है। वहीं सूत्रों के अनुसार यह फोन कंपनी के लाइनअप में T4x 5G और Vivo T4 हैंडसेट के बीच आ सकता है।

जिसकी कीमत 15000 रुपए से ₹20000 होने की आशंका जताई जा रही है। Vivo T4R 5G स्मार्टफोन आपको दो कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएगा जिसमें ब्लू और सिल्वर शामिल है।
जानकारी के लिए बता दें कि इस फोन का माइक्रोसाइड फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गया है। यह फोन इंडिया के वीवो स्टोर फ्लिपकार्ट और कुछ चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
Vivo T4R 5G Specifications (Expected)
Vivo T4R 5G स्मार्टफोन में आपको 6.77 इंच का डिस्प्ले मिल जाएगा। जो कि क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz है। इतना ही नहीं यह डिवाइस HDR10+ सपोर्ट और SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन से लैस होगा।
उम्मीद लगाई जा रही है कि, फोन का परफॉमेंस काफी शानदार होगा। क्योंकि इसमें 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। वहीं कंपनी ने लेकर दावा किया है कि, फोन का T4R 5G में AnTuTu स्कोर 7,50,000 से ज्यादा हो सकता है।
फ़ीचर | विवरण |
---|---|
डिस्प्ले | 6.77 इंच क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले |
रिफ्रेश रेट | 120Hz |
डिस्प्ले सपोर्ट | HDR10+, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन |
प्रोसेसर | 4nm ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 |
AnTuTu स्कोर | 7,50,000+ (कंपनी दावा अनुसार) |
रैम / स्टोरेज | जानकारी नहीं दी गई (संभावित 8GB/128GB) |
रियर कैमरा | 50MP प्राइमरी + 2MP सेकेंडरी |
फ्रंट कैमरा | 32MP सेल्फी कैमरा |
बैटरी | 5700mAh |
फास्ट चार्जिंग | 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट |
प्रोटेक्शन रेटिंग | IP68 + IP69 (धूल और पानी से सुरक्षित) |
फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल जाएगा। इसी के साथ 2 मेगापिक्सल का कैमरा एक और कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन की खास बातें आएगी इसमें आपको 5700mAh की बड़ी बैटरी मिल जाएगी। जो 44 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है वही कंपनी ने इसे लेकर यह भी दावा किया है कि फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 + IP69 की रेटिंग मिल जाएगी जिससे आपका फोन पानी से नहीं खराब होगा।
यह भी पढ़ें: Xiaomi Smart Band 10 भारत में ₹4,999 में हो सकता है लॉन्च