iPhone 17 सीरीज को लेकर कोई न कोई जानकारी सामने आती रहती है। इसी बीच लॉन्च डेट को भी लेकर यह दावा किया जा रहा है कि, इस फोन को 8 से लेकर 11 सितंबर के बीच लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि, पिछले साल की तरह इस साल भी इसे ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। जिसमें इस बार iPhone 17 Air भी शामिल है। तो चलिए जानते हैं iPhone 17 सीरीज के अपडेट के बारे में…
किस दिन होगा लॉन्च?
iPhone 17 सीरीज को आने वाले महीने 9 सितंबर में लॉन्च किया जाएगा। इस बार कई मॉडल को लॉन्च किया जा रहा है। जैसे कि, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं।
जर्मन की एक वेबसाइट Phone-Ticker ने इस बारे में जानकारी दी कि, इस फोन को अगले महीने 9 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लेकिन कंपनी की तरफ से लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है।लेकिन कुछ रिपोर्ट्स की माने तो, इस सीरीज को 8 से लेकर 11 सितंबर के बीच लॉन्च किया जा सकता है।
iPhone 17 Air का डिस्प्ले फीचर लीक
बता दें कि, इस साल कंपनी अपना सबसे पतला स्मार्टफोन iPhone 17 Air लॉन्च करने जा रहा है। बात करें रिफ्रेश रेट की तो वह आपको 120Hz मिल जाएगी। वहीं कंपनी ने इस फोन को लेकर यह भी दावा किया है कि, इसमें कोई भी एक्सटर्नल पोर्ट नहीं मिलेगा।

खास बात यह है कि, यह ड्यूल सिम के साथ मार्केट में उपलब्ध होगा। जो कि वायरलेस चार्जिंग फीचर को सपोर्ट करेगा। वहीं इस फोन में भी प्रो मॉडल की तरफ A19 Pro Bionic चिपसेट देने के बारे में सोचा जा रहा है।
सितंबर में लॉन्च होते हैं iPhone
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, करीबन 10 सालों से ऐसा देखा जा रहा है कि, एप्पल कंपनी 7 से 12 सितंबर के बीच अपना स्मार्टफोन लॉन्च करती है। वहीं 2020 में कोरोना के कारण iPhone 12 सीरीज को 13 अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।
iPhone मॉडल लॉन्च डेट
- iPhone 6s सीरीज 9 सितंबर 2015
- iPhone 7 सीरीज 7 सितंबर 2016
- iPhone 8 सीरीज/iPhone X 12 सितंबर 2017
- iPhone XR/XS/XS Max 12 सितंबर 2018
- iPhone 11 सीरीज 10 सितंबर 2019
- iPhone 12 सीरीज 13 अक्टूबर 2020
- iPhone 13 सीरीज 14 सितंबर 2021
- iPhone 14 सीरीज 7 सितंबर 2022
- iPhone 15 सीरीज 12 सितंबर 2023
- iPhone 16 सीरीज 9 सितंबर 2024
यह भी पढ़ें : CMF Watch 3 Pro: बड़ी स्क्रीन और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च