Elon Musk की AI कंपनी xAI ने अपने लेटेस्ट AI मॉडल Grok 4 को दुनिया भर के सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध कर दिया है। पहले यह सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए एक्सक्लूसिव था, लेकिन अब फ्री यूज़र्स भी Auto और Expert मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, लिमिटेड समय के लिए रेट लिमिट भी ज़्यादा दी जाएगी ताकि लोग इसे खुलकर ट्राय कर सकें। आइए आपको नई उपलब्धताएं और आगे के प्लान से सम्बंधित जानकारी विस्तार में बताते हैं।
Grok 4 की नई सुविधाएं क्या हैं?
Grok 4 7 जुलाई 2025 को लॉन्च हुआ था। यह पहले सिर्फ पेड यूज़र्स के लिए उपलब्ध था लेकिन अब सभी ग्लोबल यूज़र्स बिना किसी सब्सक्रिप्शन के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें Auto और Expert दोनों मोड उपलब्ध हैं। वही Heavy मोड सिर्फ SuperGrok Heavy यूज़र्स को मिलेगा। बताते चले की US के बाहर फ्री यूज़र्स को Grok Imagine की सुविधा नहीं मिलेगी।
क्या हैं Auto और Expert मोड?
Auto Mode के तहत AI खुद तय करेगा कि आपके सवाल के लिए उसे फास्ट मोड पर्याप्त है या ज्यादा डिटेल्ड रीज़निंग का उपयोग करना चाहिए। वही Expert Mode की बात करें तो यहाँ यूज़र मैन्युअली रीज़निंग मोड ऑन कर सकता है जब उसे डिफॉल्ट जवाब पर्याप्त न लगे।

Elon Musk की आगे की प्लानिंग
आगे की प्लानिंग की ओर देखा जाए तो कंपनी Grok के इंटरफेस में ऐड दिखाने की तैयारी में है। साथ ही वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर ऐड इंटीग्रेशन होगा। रेवन्यू के लिए कंपनी सब्सक्रिप्शन और API के अलावा नए सोर्स की ओर बढ़ सकती है। महंगे GPU कॉस्ट को कवर करने किए फंड इकट्ठा करने की भी योजना बनाई जा रही है।
कुल मिलाकर xAI का Grok 4 अब सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के टूल के रूप में नहीं देखने को मिलेगा। Auto और Expert मोड के साथ, फ्री यूज़र्स भी अब इसका लाभ उठा पाएंगे। हालांकि Heavy मोड और कुछ एडवांस फीचर्स अभी भी पेड यूज़र्स के लिए रिज़र्व रहेंगे। मस्क के ऐड जोड़ने के प्लान से कंपनी को कमाई का नया तरीका भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें : GPT-5 के बाद मचा बवाल, यूज़र्स ने खोला मोर्चा!








