Samsung इस साल अपनी Galaxy Tab S10 Lite को मार्केट में पेश करने की तैयारियों में है। हाल ही में इसके ग्रे और पिंक शेड की तस्वीरें सामने आई थीं, और अब एक नया कलर वेरिएंट भी लीक हो चुका है। साथ ही इसके पूरे स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी सामने आई है। आइए आपको विस्तार में बताते हैं क्या कुछ होगा खास।
क्या हैं नए कलर वेरिएंट्स?
Galaxy Tab S10 Lite इस बार कई आकर्षक कलर ऑप्शन्स के साथ आने वाला है। अब तक सामने आई लीक रिपोर्ट्स और रेंडर्स के मुताबिक यह टैबलेट ग्रे, रेड/पिंक और सिल्वर कलर्स में उपलब्ध हो सकता है।

नए कलर वेरिएंट्स इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और यूज़र-फ्रेंडली लुक दे रहे हैं। वहीं कंपनी ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शंस प्रोफेशनल और सिंपल लुक चाहने वालों के लिए ला सकती है।
डिस्प्ले और परफॉरमेंस
Samsung Galaxy Tab S10 Lite डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में मिड-रेंज टैबलेट्स के लिए अच्छा पैकेज लेकर आ रहा है। इसमें 10.9-इंच का LCD डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 90 Hz है। वहीं स्क्रीन 2112 × 1320 पिक्सल्स रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगी।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Samsung Exynos 1380 SoC प्रोसेसर देखने को मिल सकता है, जो मल्टीटास्किंग और मिड-लेवल गेमिंग के लिए बेहतरीन है। यूज़र्स के लिए 6GB और 8GB RAM ऑप्शन्स होंगे, साथ ही 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। अगर स्टोरेज की जरूरत ज्यादा हो तो इसमें माइक्रोSD कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे मेमोरी बढ़ाई जा सकती है।
कैमरा और बैटरी
टैब में 8MP का रियर कैमरा दिया जाएगा जो नॉर्मल फोटोग्राफी और डॉक्यूमेंट स्कैनिंग के लिए ठीक है। इसके अलावा वीडियो कॉल्स और सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। बैटरी की बात करें तो इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी होगी, जो लंबे समय तक चलेगी। साथ ही, इसमें जल्दी बैटरी चार्ज के लिए 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
सॉफ्टवेर और फीचर्स
यह Android 15 आधारित One UI 7 पर चलेगा। इसका मतलब इसमें यूज़र्स को लेटेस्ट एंड्रॉइड वर्ज़न के साथ सैमसंग की कस्टम स्किन का एक्सपीरियंस मिलेगा। यह इंटरफ़ेस को ज्यादा स्मूद, सिक्योर और अपडेटेड रखने में मदद करेगा। टैब को IP42 रेटिंग भी दी गई है। इसके अलावा, इसमें नोट्स, स्केचिंग और प्रोडक्टिविटी टास्क के लिए S Pen सपोर्ट भी होगा।
फीचर | डिटेल्स |
डिस्प्ले | 10.9-इंच LCD, 90Hz, 2112×1320 रिज़ॉल्यूशन |
प्रोसेसर | Samsung Exynos 1380 SoC |
RAM/स्टोरेज | 6GB/128GB, 8GB/256GB + microSD सपोर्ट |
रियर कैमरा | 8MP |
फ्रंट कैमरा | 5MP |
बैटरी | 8,000mAh, 25W फास्ट चार्जिंग |
सॉफ्टवेयर | Android 15 (One UI 7) |
प्रोटेक्शन | IP42 रेटिंग |
अन्य फीचर्स | S Pen सपोर्ट |
कलर ऑप्शन्स | ग्रे, रेड/पिंक, सिल्वर |
Samsung Galaxy Tab S10 Lite अच्छी बैटरी और S Pen सपोर्ट के साथ आ रहा है। अगर आप कम दाम में अच्छे फीचर्स वाला एक टैबलेट खरीदना चाहते हैं तो इसे अपने लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।
यह भी पढ़ें : दिमाग की जंग तेज! Elon Musk के दुश्मन का 7,434 करोड़ का बड़ा दांव