---Advertisement---

TikTok भारत में वापसी? ओपन हो रही वेबसाइट, शुरू हुईं अटकलें

By Priti Yadav

Published On:

Follow Us
TikTok

जल्दी कीजिए! अगले 1,000 फॉलोअर्स को मिलेगा खास डिस्काउंट

Join Now

5 साल पहले भारत में बैन हुआ चीन का शॉर्ट-वीडियो ऐप TikTok एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बता दे की कुछ यूजर्स ने यह बताया है कि वे टिकटॉक की वेबसाइट को आसानी से एक्सेस कर पा रहे हैं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके भारत में वापसी की संभावनाएं तेज हो गई हैं।

लेकिन गूगल प्ले स्टोर और एप्पल प्ले स्टोर पर TikTok ऐप अभी भी मौजूद नहीं है। और TikTok की पैरंट कंपनी बाइटडांस ने अभी तक भारत में वापसी को लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी है।

क्या है टिकटॉक की वेबसाइट खुलने की कहानी?

कुछ यूजर्स ने यह दावा किया है कि, वह TikTok की वेबसाइट को खोल पा रहे हैं लेकिन कई लोगों ने कहा कि उनके लिए वेबसाइट अब भी नहीं खुल रही है। कुछ रिपोर्टर्स में अभी पता चला कि होम पेज तो खुल जा रहा है लेकिन कोई भी सबपेज काम नहीं कर रहा है।

इसी बात को कई यूजर्स ने भी कहा है जिससे यह साफ हो गया है कि भारत में टिकटॉक सेवाएं पूरी तरह से शुरू नहीं की गई है।

क्यों लगा था TikTok पर बैन?

बता दें, 2020 में 59 से ज्यादा चीनी एप्स पर भारत ने प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें कई एप्स शामिल थे। जैसे कि, शेयरइट, एमआई वीडियो कॉल, क्लब फैक्ट्री और कैम स्कैनर जैसे ऐप्स इत्यादि। इन एप्स को इसलिए बंद किया गया था क्यों कि, सरकार ने सुरक्षा के प्रति खतरा जाहिर किया था।

TikTok

बदल रहा है भारत-चीन का रिश्ता

देखा जाए तो टिकटोक को बंद हुए 5 साल से अधिक समय हो चुका है भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए 24 दौरे की बातचीत हो चुकी है। वहीं यह भी देखा जा रहा है कि, अब चीजों में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। खबर यह भी मिल रही है कि भारत से चीन के लिए उड़ाने फिर से शुरू हो सकती है।

इसके अलावा अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत और चीन पर टैरिफ नीतियों की वजह से भी दोनों देशों के बीच रिश्तों में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं इस महीने के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात भी हो सकती है।

क्या टिकटॉक की वापसी मुमकिन है?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कभी भारत में 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स TikTok का इस्तेमाल करते थे। लेकिन इसकी वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन वेबसाइट की खुलने की खबर फैंस में उम्मीद जगा दी है।

बहुत से लोग इस खबर से खुश हैं की टिकटोक की वापसी होने वाली है। फिलहाल टिकटॉक भारत में बंद है और इसे दोबारा शुरू करने के लिए सरकार की मंजूरी होनी बहुत जरूरी है। लेकिन इस छोटी सी खबर ने टिकटॉक के चाहने वालों के चेहरे पर खुशी जरूर दिला दी है।

यह भी पढ़ें: Realme GT 8 और OnePlus Ace 6 दमदार बैटरी संग लॉन्च के लिए तैयार!

Follow Us On

Priti Yadav

प्रिति यादव एक अनुभवी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास कई वर्षों का अनुभव है। इन्होंने कई नामी न्यूज़ पोर्टल्स और कंपनियों के साथ काम किया है। सभी बीट्स पर लिखने में निपुण हैं, लेकिन इनकी सबसे पसंदीदा बीट है टेक्नोलॉजी। नई तकनीक को सरल भाषा में समझाना इनकी खासियत है।"

---Advertisement---

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment