टेक्नोलॉजी की दुनिया में Samsung का नाम इनोवेशन और ग्लोबल प्रेज़ेंस का प्रतीक माना जाता है। कंपनी हमेशा अपने यूज़र्स के लिए नए-नए इनोवेशन लेकर आता है। One UI 8 की लॉन्चिंग ने कंपनी के स्मार्टफोन और टैबलेट अनुभव को एक नई पहचान दी।
अब बारी आई है Samsung Notes ऐप की, जिसे एक नए अपडेट के साथ पेश किया गया है। इस अपडेट में लैंडस्केप लेआउट सपोर्ट और Sticky Notes जैसे नए फीचर्स जोड़े गए हैं, साथ ही कई बग फिक्स भी किए गए हैं। आइए पूरी जानकारी विस्तार में समझाते हैं….
नया Landscape Layout
Samsung Notes का सबसे बड़ा बदलाव नया लैंडस्केप लेआउट है। अब यूज़र्स अपने नोट्स को हॉरिज़ॉन्टल पेज पर भी बना पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले केवल ऐप इंटरफ़ेस को लैंडस्केप मोड में घुमाया जा सकता था, लेकिन पेज का लेआउट वर्टिकल ही रहता था।
अब यह फीचर ख़ासकर टैबलेट यूज़र्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। जैसे हाल ही में लॉन्च हुआ Galaxy Tab S10 Lite और आने वाले Tab S11 / S11 Ultra में इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। बड़े स्क्रीन पर हॉरिज़ॉन्टल नोट्स बनाने से लिखने और पढ़ने का अनुभव बेहतर होगा।
Sticky Notes सपोर्ट
इस अपडेट में एक और मज़ेदार फीचर जोड़ा गया है जिसका नाम Sticky Notes है। इसकी मदद से यूज़र्स तुरंत छोटे-छोटे नोट्स या To-Do लिस्ट बना सकते हैं, जो सीधे स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

मान लीजिए आपको किसी मीटिंग का टाइम याद रखना है या शॉपिंग लिस्ट लिखनी है, तो अब लंबे नोट्स खोलने की कोई ज़रूरत नहीं, बस Sticky Notes बना लीजिए। यह फीचर कार्यक्षमता बढ़ाने में काफी मददगार साबित होगा, क्योंकि ज़रूरी बातें तुरंत एक्सेस हो जाएंगी।
अपग्रेड डिटेल्स
यह अपडेट Samsung Notes v4.4.30.63 में रोलआउट किया गया है। अभी फिलहाल इसे केवल वही यूज़र्स इस्तेमाल कर सकते हैं, जिनके डिवाइस पर One UI 8 Beta चल रहा है। One UI 7 वाले डिवाइस और यहां तक कि नए Foldables यानी जिन्हें स्टेबल One UI 8 मिला हुआ है, वो भी इस वर्ज़न को डाउनलोड नहीं कर सकते। यानी इसे फिलहाल बीटा टेस्टर्स के लिए ही रिलीज़ किया गया है और बाकी यूज़र्स को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।
Samsung Notes का यह अपडेट ख़ासकर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो टैबलेट या बड़े स्क्रीन पर लिखना और पढ़ना पसंद करते हैं। Sticky Notes फीचर प्रोडक्टिविटी को बेहतर ज़रूर बनाएगा लेकिन अभी यह अपडेट सीमित डिवाइस पर है। आने वाले समय में यह सभी के लिए रोलआउट हो सकता है।
यह भी पढ़ें : Amazon Fire टैबलेट्स अब चलेंगे Android पर, रिपोर्ट में खुलासा!