Airtel, Jio, Vi ने बीते साल मोबाइल रिचार्ज को महंगा कर दिया था। जिसके वजह से लोगों को समस्या भी हुई थी। देखा जाए तो अब यूजर्स को इंटरनेट डाटा वाले पैक के लिए पहले की अपेक्षा ज्यादा खर्च करना पड़ जाता है। बता दें कि, कई Jio, Airtel, Vi, BSNL टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने तो अपने 1GB डेली डाटा वाले प्लान ही बंद कर दिए हैं। जी हां क्योंकि अब वह डेढ़ जीबी डेली डाटा वाले सबसे सस्ते प्लान के लिए आपको ₹300 महीने से ज्यादा खर्च करना पड़ता है।
Jio, Airtel, Vi, BSNL
कई यूजर्स जो पहले Jio, Airtel, Vi, BSNL डेली 2GB वाला प्लान यूज कर रहे थे वो अब 1.5GB वाले प्लान में शिफ्ट हो गए हैं। ऐसे में अगर, आपका भी डेली डेटा पूरे दिन नहीं चल रहा है तो, कुछ आसान से आसान तरीके आप अपना सकते है। बता दें कि, ये तरीके आपको डेली मिलने वाले डेटा को बचाने का काफी काम करेगा, जिसकी वजह से आपकी जेब पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।
अपनाएं ये तरीके
- Android या iPhone में इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप्स ऑटो अपडेट पर रहते हैं। इतना ही नहीं, ऑपरेटिगं सिस्टम में भी ऑटोमैटिक अपडेट्स ऑन रहता हैं। जैसे ही इन ऐप्स या फिर सिस्टम में अपडेट रोल आउट होता है तो आपका मोबाइल डेटा बहुत तेजी से खत्म होने लगता है।

- ऐसे में आपको ऐप्स और सिस्टम अपडेट को Wi-Fi Only पर सेट करना चाहिए। ऐसा करने से जब आपका फोन वाई-फाई से कनेक्ट होगा, तो ही ये अपडेट्स डाउनलोड होंगे और आपका डेली डेटा बच जाएगा।
- WhatsApp का प्रयोग आज के समय सभी स्मार्टफोन यूजर्स करते हैं। वाट्सऐप में फोटो, वीडियो आदि डाउनलोड करने वाले ऑप्शन को भी आपको ऑफ कर देना चाहिए। ऐसा करने से वाट्सऐप पर रिसीव होने वाले फोटो और वीडियो अपने आप डाउनलोड नहीं होंगे और आपका डेली डेटा बच जाएगा।
- इसके अलावा आप अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर डेटा सेवर मोड को आसानी से ऑन कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो फोन का डेटा जल्दी खत्म नहीं होगा।
- फोन पर वीडियो देखते समय आपको उसे नॉर्मल या स्टैंडर्ड क्वालिटी में स्ट्रीम करना होगा। अगर, आपने HD यानी हाईडिफिनिशन क्वालिटी में वीडियो स्ट्रीम किया तो आपका डेटा पैक तेजी से खत्म हो सकता है।
यह भी पढ़ें: गर्मी में फट सकता है आपका Laptop! बचने के लिए अभी अपनाएं ये जरूरी तरीका








